नई दिल्ली भारत के विश्व कप विजेता पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह का मानना है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली हार से भी बड़ी निराशा न्यूजीलैंड के हाथों घरेलू मैदान पर मिली हार थी। भले ही टीम इंडिया 3-1 से ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज हारी है, लेकिन युवराज सिंह उनमें शामिल नहीं हैं, जो कप्तान रोहित शर्मा और अनुभव विराट कोहली के फेल होने पर उनकी आलोचना कर रहे हैं। पिछले 8 टेस्ट मैचों में भारत 6 मुकाबले हारा है, जबकि एक ही मैच टीम इंडिया जीत पाई है। इस वजह…
Read MoreDay: January 7, 2025
अमेरिकी सांसद सुहास सुब्रमण्यन ने गीता पर हाथ रखकर शपथ ली, ‘मुझे गर्व है कि मैं पहला हूं, लेकिन आखिरी नहीं हूं’
वाशिंगटन। भारतीय अमेरिकियों के लिए दिन काफी ऐतिहासिक रहा था। दरअसल, छह भारतवंशी नेताओं ने अमेरिकी संसद के सदस्य के रूप में शपथ ली था। यह पहला मौका है, जब अमेरिकी संसद के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव यानी निचली सदन में एक साथ छह भारतीय-अमेरिकियों ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान सांसद सुहास सुब्रमण्यम ने भगवद् गीता पर हाथ रखकर शपथ ली। जबकि सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने एक कार्यक्रम के दौरान भगवद् गीता का एक अंश पढ़ा। सुहास सुब्रमण्यम, अमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना, प्रमिला जयपाल और श्री थानेदार अमेरिकी…
Read More‘वो बिना सबूत शक की नई दुनिया रौनक करते हैं’ विपक्षी पार्टियों को राजीव कुमार का शायराना जवाब
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। प्रेस वार्ता की शुरूआत करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लोकंतत्र बहुत सुंदर बगिया है, अपने वोटों से ऐसे ही सजाते रहें। हम 90 करोड़ वोटर्स के आंकड़े को पार कर चुके हैं, जल्द ही एक अरब का आंकड़ा पार कर लेंगे। दिल्लीवालों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। मुझे उम्मीद है कि इस बार दिल्ली दिल से वोट करेगी। ईवीएम पर बोलते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने…
Read Moreअब भारत से रिश्ते सुधारने में जुटे मुइज्जू; भारत की यात्रा पर आ रहे मालदीव के रक्षा मंत्री, क्या है प्लान?
नई दिल्ली. भारत और मालदीव के बीच द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने के लिए मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घासन मौमून बुधवार से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आएंगे। मौमून राष्ट्रीय राजधानी में कई वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। मालदीव के मंत्री की यह यात्रा चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की मांग के बाद भारत द्वारा द्वीप राष्ट्र से अपने सैन्य कर्मियों को वापस बुलाने के आठ महीने बाद हो रही है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रक्षा मंत्री…
Read Moreसंजय सिंह बोले – DM को सम्मानित महसूस करना चाहिए कि हम उनके दफ्तर गए
नई दिल्ली. नई दिल्ली विधानसभा सीट को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है, जहां से 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने 'आप' पर दबाव डालने और ऐसी जानकारी मांगने का आरोप लगाया है जिसे साझा करने की अनुमति नहीं है। अधिकारी की शिकायत पर 'आप' के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि डीएम कोई लाट साहब नहीं हैं और शिकायत होगी तो उन्हें ही तो बताया जाएगा। सांसद ने यह भी कहा कि डीएम का प्रॉटोकॉल उनके मुकाबले…
Read Moreयौन शोषण केस में आसाराम को मिली जमानत, पर भक्तों से रहना होगा दूर; क्या-क्या शर्तें
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने स्वयंभू संत आसाराम बापू को बलात्कार मामले में मंगलवार को अंतरिम जमानत दे दी। साल 2013 के रेप केस को लेकर मेडिकल आधार पर उन्हें यह राहत मिली है। आसराम को 31 मार्च तक के लिए बेल मिली है। इसके साथ ही, एससी ने आसाराम को निर्देश दिया कि वह अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद अपने अनुयायियों से नहीं मिलेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया, 'आसाराम बापू को तीन पुलिसकर्मियों का एस्कॉर्ट मुहैया कराया जाएगा। यह शर्त होगी कि वह सबूतों के साथ…
Read Moreपूर्व क्रिकेटर का गुस्सा निकला जसप्रीत बुमराह पर, कहा- भारत के लिए खेलना छोड़ जाओ T20 खेलो
नई दिल्ली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 पर ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से कब्जा जमाया। ऑस्ट्रेलिया ने भले ही सीरीज जीती हो, लेकिन प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को। बुमराह ने सीरीज में 32 विकेट चटकाए। बुमराह ने अकेले दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम की नाक में दम कर रखा था। सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था, जहां दूसरी पारी में चोट के चलते बुमराह गेंदबाजी नहीं कर पाए थे। बुमराह की यह बात पूर्व क्रिकेटर बलविंदर संधू को बिल्कुल पसंद…
Read Moreमेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर से सीनियर ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर. ग्वालियर जिले में एक जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के साथ एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के खाली पड़े हॉस्टल में दुष्कर्म किया गया। जानकारी के मुताबिक 25 वर्षीय पीडिता जूनियर डॉक्टर के साथ बलात्कार करने के आरोप में उसके सहकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों सहकर्मी थे। पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा…
Read MoreCG CM साय ने दंतेवाड़ा में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
रायपुर दंतेवाड़ा में CM साय ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि बीजापुर से जॉइंट पार्टी ऑपरेशन से लौट रही थी। अंबेली गांव के पास दोपहर करीब सवा 2 बजे नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया। यह बीते दो साल में राज्य में सुरक्षा बलों पर नक्सलियों का सबसे बड़ा और 2025 का पहला हमला है। विस्फोट इतना भीषण था कि सड़क पर 10 से 12 फीट का गड्ढा हो गया। जिस गाड़ी में जवान सवार थे, उसके परखच्चे उड़ गए और उसके हिस्से…
Read Moreभोपाल सांसद बोले- ‘Bhopal के बड़ा तालाब में डूबा है प्राचीन नगर’
भोपाल. बड़ा तालाब की अथाह जलराशि में एक प्राचीन नगर डूबा हुआ है। इस दावे के साथ भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने संसद की स्थायी समिति को एक प्रस्ताव दिया है। शहरी मामलों की स्थायी समिति की बैठक में शर्मा ने पानी के भीतर सर्वेक्षण कर इस धरोहर को सामने लाने की वकालत की है। नई दिल्ली स्थित संसद भवन में हुई बैठक में सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि तालाब के किनारों पर दो बुर्ज और प्राचीन दीवारों के रूप में उस नगर के अवशेष अब भी मौजूद हैं।…
Read MoreHMPV: कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात के बाद महाराष्ट्र में एचएमपीवी की दस्तक, नागपुर में दो संदिग्ध मामले आए सामने
नई दिल्ली। चीन में फैल रहे नए ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस ने भारत में दस्तक दे दी है। कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात के बाद अब महाराष्ट्र में भी एचएमपीवी संक्रमण का मामला सामने आया है। नागपुर में एचएमपीवी के दो संदिग्ध मरीजों की पहचान की गई है। इनकी उम्र सात और 13 साल बताई जा रही है। स्वास्थ्य उप निदेशक शशिकांत शंभरकर ने बताया कि निजी अस्पताल में बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों मरीजों का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया है। अब इन दोनों संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट को…
Read Moreसीएम सावंत ने की ‘स्वयंपूर्ण गोवा’ योजना की समीक्षा, ‘तीन लाख से अधिक लोगों को मिला लाभ’
पणजी। गोवा को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू की गई स्वयंपूर्ण गोवा योजना रंग ला रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा के हर गांव और शहर को आत्मनिर्भर बनाने वाली इस योजना का तीन लाख से अधिक लोगों को लाभ मिला है। सीएम ने सोमवार को विभिन्न तालुका के नोडल अधिकारियों और विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक में स्वयंपूर्ण गोवा योजना की समीक्षा की। सीएम ने कहा कि योजना का 3.14 लाख लोगों को व्यक्तिगत रूप से लाभ मिला है। उन्होंने स्वयंपूर्ण मित्र…
Read More‘कुर्स्क अभियान में रूस ने खोए 38000 जवान’, यूक्रेन के प्रधानमंत्री जेलेंस्की का दावा
कीव. रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 1000 दिनों से युद्ध जारी है। इस बीच यूक्रेन ने रूसी क्षेत्र कुर्स्क पर हमला किया। इस हमले पर बात करते हुए हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि इलाके में रूस ने अपने 38000 जवानों को खो दिए। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में बफर जोन और रूसी सैन्य संपत्तियों को नष्ट करने पर जोर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, "कुर्स्क क्षेत्र में हमारी कार्रवाई को आज पांच महीने…
Read Moreछत्तीसगढ़ में भाजपा ने घोषित किए जिलाध्यक्ष, नारायणपुर की कमान महिला को
रायपुर भाजपा ने छत्तीसगढ़ में अपने जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। बस्तर के साथ संभाग के दंतेवाड़ा, सुकमा, कोंडागांव, नारायणपुर के अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है। नारायणपुर से संध्या पवार को जिलाध्यक्ष चुना गया है। दंतेवाड़ा भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता बनाए गए। संतोष अभी जिला महामंत्री और गीदम निवासी हैं। इससे पहले रविवार को बीजापुर और कांकेर के अध्यक्ष की घोषणा की जा चुकी है। कांकेर में महेश जैन और बीजापुर में घासीराम नाग अध्यक्ष बनाए गए हैं। वेद प्रकाश पांडे को बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष…
Read More‘BHARATPOL’ को अमित शाह ने किया लॉन्च, जांच एजेंसियों में बेहतर समन्वय बनाने में मिलेगी मदद
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश ने मंगलवार को विभिन्न जांच एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने के लिए सीबीआई की ओर से विकसित भारतपोल पोर्टल को लॉन्च किया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि यह आधुनिक सेवाओं के इस्तेमाल का वक्त है। इसलिए भारतपोल पोर्टल विकसित किया गया है। इससे सुरक्षित भारत बनाने का सपना पूरा होगा। सुरक्षा चुनौतियों से लड़ने में मदद मिलेगी। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारतपोल हमारे देश में अंतरराष्ट्रीय जांच को एक नए युग में ले जाएगा। सीबीआई…
Read More
