नई दिल्ली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल पूरे हो रहे हैं। 2 अक्तूबर को होने वाले विजयादशमी पर्व के साथ ही RSS अपनी स्थापना के 100 सालों के उत्सव को मनाने की शुरुआत कर रहा है। कभी नागपुर के मोहिते का वाड़ा नाम की जगह पर शुरू हुआ संगठन भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के तमाम देशों में चल रहा है। करोड़ों स्वयंसेवकों के साथ आरएसएस एक लंबी यात्रा पूरी कर चुका है। इस संगठन ने भारत छोड़ो आंदोलन, आजादी, विभाजन, आपातकाल से लेकर अब तक देश और…
Read MoreDay: September 30, 2025
राजस्थान: नई दुल्हन ने सुहागरात पर किया पति संग सोने से इनकार, गांव में बनी चर्चा का विषय
किशनगढ़ अजमेर जिले के किशनगढ़ में हुई एक शादी इन दिनों हर ओर चर्चा का विषय बनी हुई है. मंडप में गूंजते ढोल-नगाड़े, मेहमानों की चहकती हंसी और दुल्हन की सजी-धजी एंट्री. सब कुछ बिल्कुल आम लग रहा था. लेकिन जैसे ही पहली रात आई, दुल्हन ने पति के साथ एक ही बिस्तर पर सोने से साफ इंकार कर दिया. कहने लगी हमारे यहां परंपरा है, इसके बाद वह बोली सास के गहने भी पहना दो,. इसके बाद रात में जब सच सामने आया तो सबके होश उड़ गए. नई…
Read Moreदिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. वीके मल्होत्रा का 94 वर्ष की आयु में निधन, PM मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सीनियर नेता और दिल्ली बीजेपी के पहले अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का आज सुबह 94 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया है. दिल्ली के AIIMS में विजय मल्होत्रा का इलाज चल रहा था और आज सुबह करीब 6 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके घर जाकर श्रद्धांजलि दी.दिवंगत बीजेपी नेता विजय मल्होत्रा को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे PM मोदी. दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रो. मल्होत्रा का…
Read Moreशारदीय नवरात्र 2025: 27 साल बाद बना दुर्लभ योग, पूजा का मिलेगा विशेष फल
आज शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी मनाई जा रही, जिस दिन मां महागौरी की उपासना होती है. 1 अक्टूबर यानी कल नवरात्र का समापन महानवमी के दिन होगा. यह पर्व हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नौ दिनों तक चलता है. इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. इसे ‘शारदीय नवरात्र’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह शरद ऋतु में आता है. शारदीय नवरात्र का महत्व सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक दृष्टि से भी खास है.…
Read Moreकॉकटेल 2 की शूटिंग के बीच कृति सेनन ने दिखाया जिम में पसीने का जलवा, फ्लॉन्ट किया टोंड बैक
मुंबई एक्ट्रेस कृति सेनन बॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेज में से एक हैं. उनकी एक्टिंग रेंज का हर कोई दीवाना है. उनके पास इस समय इंडस्ट्री के कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं. कृति इन दिनों शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना संग अपनी अगली फिल्म 'कॉकटेल 2' की शूटिंग कर रही हैं. उनकी फिल्म इटली के पास एक आइलैंड देश सिसिली में शूट हो रही है. इस बीच कृति ने अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान की कुछ फोटोज और वीडियोज शेयर की हैं जिसमें वो वेकेशन मूड में नजर आ…
Read Moreराजस्थान कैबिनेट विस्तार की तैयारी: 6 नए मंत्रियों को मिल सकता है मौका
जयपुर राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल्द ही अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि यह कदम सीधे तौर पर आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों से जुड़ा है। भाजपा चाहती है कि ये चुनाव उसकी महत्वाकांक्षी योजना “वन स्टेट, वन इलेक्शन” के तहत कराए जाएं, ताकि पूरे राज्य में एक ही बार में शक्ति प्रदर्शन हो सके। राजस्थान में कुल 30 मंत्री पदों की मंजूरी है, लेकिन फिलहाल केवल 24 मंत्री हैं।…
Read Moreएशिया कप में भारत ने पाक को तीन बार कराया शर्मसार, कूचे से बेआबरू निकलना पड़ा
नई दिल्ली शायर मिर्जा गालिब की ये पंक्तियां पाकिस्तानी क्रिकेट टीम पर फिट बैठती है. पाकिस्तानी टीम 28 सितंबर (रविवार) को समाप्त हुए एशिया कप 2025 में खेल से ज्यादा दूसरी चीजों को लेकर सुर्खियों में रही. पाकिस्तानी टीम गिरते-पड़ते फाइनल तक तो पहुंची, मगर एक बार फिर भारत के आगे उसे घुटने टेकने पड़े. भारत ने एक बार नहीं… तीन-तीन मौकों पर इस टूर्नामेंट में पड़ोसी मुल्क के होश ठिकाने किए. चाहे युद्ध का मैदान हो या खेल का ग्राउंड, पाकिस्तानी टीम भारत से पराजित होने की आदी हो…
Read MoreGST रेट कट के बाद आम आदमी को बड़ी राहत, जल्द ही हो सकता ऐलान!
रॉयटर्स जीएसटी में कटौती के बाद आम आदमी को एक और बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। खबर है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) एक सरप्राइज रेट कट कर सकता है। यानी अगर ऐसा होता है तो आने वाले दिनों में आम आदमी पर से ईएमआई का बोझ कम हो सकता है। बता दें कि आरबीआई अपनी मौद्रिक नीति बैठक में बुधवार को रेपो रेट को 5.50% पर स्थिर रखने की संभावना है। हालांकि, कुछ अर्थशास्त्रियों का मानना है कि कमजोर निवेश, वैश्विक व्यापार दबाव और नरम महंगाई को देखते…
Read Moreगाज़ा का बदला नक्शा: ट्रंप की योजना में इज़रायल बॉर्डर पर बफर ज़ोन, जानिए ब्लू-येलो-रेड लाइन का मतलब
गाज़ा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा युद्ध को खत्म करवाने के लिए नया प्लान तैयार किया है. उन्होंने व्हाइट हाउस में इस प्लान को जारी किया. ट्रंप ने यह भी कहा है कि इजरायली पीएम बेंजामिन नेतान्याहू इस प्लान से सहमत हैं. इसके साथ ही ट्रंप ने गाजा का नया नक्शा तैयार किया है. इस नक्शे के अनुसार गाजा और इजरायल के बीच अब हमेशा के लिए एक बफर जोर रहेगा. यानी कि इस रेखा के पार न तो इजरायली सैनिक जा सकेंगे, न ही फिलीस्तीन के लोग आ…
Read Moreरायपुर : कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के आतिथ्य में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
रायपुर : कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के आतिथ्य में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित कोरबा जिले के राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित, सेवानिवृत्त एवं नवाचारी शिक्षको का किया गया सम्मान गुरु का दर्जा भगवान से ऊपर, बेहतर समाज निर्माण में निभाते है अहम भूमिका-मंत्री लखन लाल देवांगन रायपुर वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में आज सोमवार को कोरबा स्थित कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक एवं नवाचारी…
Read Moreरायपुर : दीक्षा नगर और आसपास के रहवासियों की वर्षों पुरानी पानी की समस्या का होगा समाधान
रायपुर : ‘दीक्षा नगर और आसपास के रहवासियों की वर्षों पुरानी पानी की समस्या का होगा समाधान‘ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया 19.60 करोड़ की पेयजल आपूर्ति कार्यों का भूमिपूजन 2 करोड़ 37 लाख से अधिक की लागत से उच्च स्तरीय पानी टंकी का होगा निर्माण दीक्षा नगर सहित 13 बस्तियों के एक हजार घरों तक पहुंचेगा नल कनेक्शन रायपुर रायपुर शहर के दीक्षा नगर एवं आसपास की 13 बस्तियों की वर्षो पुरानी पानी की समस्या जल्द ही ठीक हो जाएगी। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण…
Read Moreरायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 117 करोड़ से अधिक की लागत के तीन वृहद पुलों का किया शिलान्यास
रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 117 करोड़ से अधिक की लागत के तीन वृहद पुलों का किया शिलान्यास रिंग रोड क्रमांक-2 में जरवाय, हीरापुर और सरोरा चौक पर बनेंगे तीन ओव्हरपास रायपुर उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर के रिंग रोड क्रमांक-2, हीरापुर चौक (गनपत चौक) में 117 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले तीन वृहद पुलों का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने प्रदेशवासियों को नवरात्र पर्व और विजयदशमी की बधाई व शुभकामनाएं…
Read Moreरायपुर : ‘सरकारी स्कूलों से दसवीं, बारहवीं पास करने वाली छात्राओं को आगे पढ़ाई के लिए मिलेंगे 30 हजार रूपए‘
रायपुर : ‘सरकारी स्कूलों से दसवीं, बारहवीं पास करने वाली छात्राओं को आगे पढ़ाई के लिए मिलेंगे 30 हजार रूपए‘ उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नवनिर्मित शासकीय शशिबाला अंग्रेजी-हिंदी उत्कृष्ट विद्यालय भवन का किया लोकार्पण रायपुर उपमुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित दानवीर भामाशाह वार्ड में 337.01 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित शासकीय शशिबाला अंग्रेजी-हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं से आत्मीय संवाद कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। उपमुख्यमंत्री साव ने बताया कि…
Read Moreरायपुर : बलिदानी राजा गुरु बालकदास फिल्म साहस और शौर्य की अनुपम गाथा : मुख्यमंत्री साय
रायपुर : बलिदानी राजा गुरु बालकदास फिल्म साहस और शौर्य की अनुपम गाथा : मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ी फिल्म देखने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री साय ने फिल्म 'बलिदानी राजा गुरु बालकदास' को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा रायपुर छत्तीसगढ़ी फिल्म देखने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंहमुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित अंबुजा मॉल के सिनेमाघर में छत्तीसगढ़ी फिल्म “बलिदानी राजा गुरु बालकदास” को देखने पहुँचे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,…
Read Moreबिहार चुनाव 2025: MP के 28 अफसरों की अहम भूमिका, 25 IAS और 3 IPS को किया गया चयन
भोपाल चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही आगामी दिनों में होने वाले उपचुनावों में मध्य प्रदेश के अधिकारियों की भी सेवाएं लेने का फैसला किया है। चुनाव आयोग ने प्रदेश संवर्ग के 25 आइएएस और तीन आइपीएस अधिकारियों को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। निर्धारित तिथि पर पहुंचने का निर्देश इन्हें तीन अक्टूबर को नई दिल्ली बुलाया गया है, जहां भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र और चुनाव प्रबंधन संस्थान में चुनाव संबंधी भूमिका के बारे में जानकारी दी जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेजे पत्र में चुनाव आयोग ने…
Read More
