School Holidays : स्कूली बच्चों को सरकार ने दी बड़ी राहत, प्रदेश में बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए 25 अप्रैल से इस दिन तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए राज्य शासन द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय सभी शालाओं में दिनांक 25 अप्रैल 2025 से 15 जून 2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।   “घर पर रहकर रचनात्मक गतिविधियों में भाग लें एवं छुट्टियों का आनंद लें” – सीएम साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालिकाओं के साथ सुनी ‘मन की बात’ की 120वीं कड़ी, देश की जनता को जागरूक और सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है ‘मन की बात’ : CM साय

  रायपुर, 30 मार्च 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में नवगुरुकुल और नेतृत्व साधना केंद्र की बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 120वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण देव और विधायक श्री पुरंदर मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।   मुख्यमंत्री श्री साय ने चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर बालिकाओं के साथ आत्मीय…

Read More

बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति आपस में गहराई से जुड़ी है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

  मुख्यमंत्री भिलाई में “बिहार-तिहार स्नेह मिलन” कार्यक्रम में हुए शामिल, सर्व समाज प्रमुखों का किया सम्मान   उर्वशी मिश्रा, रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराएं, त्योहार और पारिवारिक मूल्य – सबकुछ एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। ये रिश्ता केवल भूगोल का नहीं, बल्कि भावनाओं और संस्कारों का है। वे आज भिलाई में “बिहार-तिहार स्नेह मिलन” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह आयोजन “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ। मुख्यमंत्री साय ने…

Read More

CG में वक्फ बोर्ड का बड़ा फैसला : जुम्मे की नमाज के समय में किया गया बदलाव, शुक्रवार को 2 से 3 बजे के बीच होगी जुम्मे की नमाज

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर   छत्तीसगढ़ में होली के दिन नमाज के समय में बदलाव किया गया। इस शुक्रवार को प्रदेश के मस्जिदों में 2 से 3 बजे के बीच नमाज होगी। अमूमन 12:30 से 1 बजे के बीच जुम्मे की नमाज होती है। राज्य वक्फ़ बोर्ड ने जारी किया आदेश राज्य वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने सुदर्शन न्यूज़ से कहा- होली का त्यौहार देखते हुए निर्णय लिया गया है, जिससे सामाजिक समरसता और भाईचारा बना रहे, कुछ लोग उपद्रव करने की कोशिश में रहते हैं, इसलिए भी…

Read More

साल दर साल टूटा धान खरीदी का रिकार्ड : धान खरीदी का आज अंतिम दिन, देर रात तक चलेगी धान की खरीदी, 25.49 लाख किसानों ने बेचा धान

  प्रदेश में रिकार्ड 149 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की हुई खरीदी धान खरीदी के एवज में किसानों को 31 हजार 089 करोड़ रूपए का भुगतान कुल खरीदी का 121 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी 100 लाख मीट्रिक टन धान का हो चुका है उठाव   उर्वशी मिश्रा, रायपुर  रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस खरीफ सीजन में भी धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। धान खरीदी के अंतिम दिन आज शाम 6.45 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में…

Read More

अंबिकापुर में पुलिस का सट्टेबाजों पर सर्जिकल स्ट्राईक, करोड़ों के लेनदेन का हुआ ख़ुलासा, मौके से अनेक सामान हुए बरामद

अंजलि सिंह, सरगुजा छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में अवैध सट्टा मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के हृदय स्थल स्तम्भ चौक के एक घर से पुलिस ने छापा मारकर 73 मोबाइल, 234 एटीम कार्ड, 78 नग सीम, पासबुक 81, 13 पैन कार्ड, कई आधार कार्ड और 8 बार कोड भी जब्त किया है। विंज एप पर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा था, वहीं मुख्य आरोपी सुधीर गुप्ता फरार होने में कामयाब रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि, जय स्तंभ के एक घर पर…

Read More

तातापानी महोत्सव: छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आनंद का केंद्र

रविश अग्रवाल, राज्य ब्यूरो, बलरामपुर मकर संक्रांति के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में होने वाले तातापानी महोत्सव में बालीवुड, छालीवुड और भोजपुरी कलाकारों से शाम सजेगी. आयोजन साफ-सुथरा रहे, इसके लिए कार्यक्रम स्थल में शराब लेकर आना और नशे की हालत में पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई भी होगी. मकर संक्रांति के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में होने वाले तातापानी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं. 14 से 16 जनवरी तक चलने वाले इस तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे. इस…

Read More

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या मामले में बड़ी सफलता : मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर हैदराबाद से गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क, रायपुर   एसआईटी ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से देर रात हिरासत में लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। यह गिरफ्तारी 3 जनवरी 2025 को माओवादी प्रभावित बीजापुर, छत्तीसगढ़ में एक सेप्टिक टैंक से मुकेश चंद्राकर का शव बरामद होने के बाद हुई है। मामले में मुख्य घटनाक्रम • मुकेश चंद्राकर, 33 वर्षीय स्वतंत्र पत्रकार, एनडीटीवी से जुड़े हुए थे और बस्तर जंक्शन नामक लोकप्रिय यूट्यूब चैनल के संस्थापक थे। वह 1 जनवरी 2025 की रात से…

Read More

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में रेप केस ख़त्म करने माँगे गये एक करोड़, पहला किश्त भी मिला, तब ऐसे हुआ मामले का ख़ुलासा

अंजलि सिंह, सरगुजा   छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में रेप केस खत्म करने के लिए रायपुर के एक कारोबारी से 1 करोड़ रुपए मांगे गए। इसके बाद इसका सौदा 61 लाख रुपए में तय हुआ। ये मांग पीड़ित युवती और उसके साथियों ने ही की। दूसरी किस्त लेते आरोपियों को पकड़ा गया है।आरोपियों के पास से 10 लाख रुपए नकद जब्त किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, एक महीने पहले सरगुजा जिले के कमलेश्वरपुर थाने में युवती ने रायपुर के व्यवसायी विनोद केडिया के खिलाफ रेप की रिपोर्ट दर्ज कराई…

Read More

हृदय विदारक… राष्ट्रीय राजमार्ग में ट्रक की टक्कर से कार में लगी आग, जिंदा जल गए 4 युवक

अंजलि सिंह, सरगुजा   बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चोटिया के पास शनिवार की दोपहर 3.30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार के ऊपर ट्रक चढ़ गया। इस दौरान कार व ट्रक में आग लग गई। हादसे में कार सवार 4 युवक जिंदा जल गए। युवक अंबिकापुर के रहने वाले हैं। हालांकि पुलिस ने अभी मौत की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि आग बुझाने के बाद मृतकों की संख्या स्पष्ट होगी। कार अंबिकापुर से बिलासपुर की तरफ जा रही…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का कार्यक्रम : स्वर्णिम महोत्सव से लेकर ग्रीन फ्यूल पर संगोष्ठी तक, विविध आयोजनों में भाग लेंगे

सतीश शर्मा, रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज का दिन विभिन्न कार्यक्रमों और आयोजनों में भाग लेने के लिए तय है। उनका दिन सुबह 10:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर से प्रस्थान के साथ शुरू होगा। इसके बाद वे 10:30 बजे श्री सरदार पटेल खेल मैदान, नयी मंडी, रायपुर पहुंचेंगे, जहां “स्वर्णिम महोत्सव” का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्री कच्छ कडवा पाटीदार समाज का विशेष कार्यक्रम होगा। 11:30 बजे वे श्री सरदार पटेल खेल मैदान से प्रस्थान करेंगे और 11:40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 12:15 बजे…

Read More

Video : बिन सड़क सब सून…जब सब्जी वाली टोकरी में एम्बुलेंस तक ले जाना पड़ा गर्भवती महिला को, हुआ प्रसव, फिर..

अंजलि सिंह, सरगुजा   छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम तीरकेला कुर्मेन बरढोंड़गा पारा में सड़क के अभाव में ग्रामीण प्रसव हेतु गर्भवती महिला को झेलगी (समान रखने की टोकरी) में उठाकर एंबुलेंस तक लेकर जा रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।     30 नवंबर दिन शनिवार की दोपहर लगभग 2 बजे ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक भी बिनी मझवार पति पारस मझवार जाती श्रोता मझवार 9 माह की गर्भवती थी। शनिवार को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिवार जनों…

Read More

भयानक Video : ट्रांसफ़ॉर्मर में चढ़ गया युवक, फिर सामने आया दिलदहला देने वाला दृश्य

अंजलि सिंह, सरगुजा   अम्बिकापुर से ट्रांसफॉर्मर पर पर चढ़ा युवक करंट की चपेट आ गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बता दें कि ये हाई वोल्टेज ट्रांसफार्मर पर युवक के चढ़ने की घटना शुक्रवार की है। ऐसे में करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से युवक घायल हो गया है। View this post on Instagram A post shared by Yogesh Mishra (@katgiwala_yogesh) घायल युवक को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं लुण्ड्रा थाना…

Read More

बड़ी ख़बर : पहली बार राज्य में जनजातीय गौरव दिवस पर होंगे बड़े आयोजन, जिलों में होंगे विविध आयोजन, रायपुर में शामिल होंगे CM साय

उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ में राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार 15 नवंबर को राज्य की राजधानी रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।   राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे। जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, सांसद एवं विधायक मुख्य अतिथि होंगे। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य के सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी किए है कि जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन अनुसूचित…

Read More

पीएम जनमन योजना के तहत कमार जनजाति के लोग हुए शासन की योजनाओं से लाभान्वित, बल्दाकछार एवं अवरई ग्राम में 11 योजनाओं में शतप्रतिशत लक्ष्य हुआ हासिल

      उर्वशी मिश्रा, रायपुर   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राज्य में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार जिले के ग्राम बल्दाकछार एवं अवरई में रहने वाले विशेष पिछडी जनजाति कमार के शतप्रतिशत लोगों को प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। योजना के तहत अब तक 11 योजनाओं में शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। बल्दाकच्छार में 39 और अवरई…

Read More