CG Politics : रायपुर पहुंचे तेजस्वी सूर्या, ‘परिवर्तन उद्घोष’ कार्यक्रम में होंगे शामिल, नए वोटर्स और युवाओं से करेंगे संवाद

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, 11 अक्टूबर, 2023

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या एक दिवसीय दौरे पर आज राजधानी रायपुर पहुंचे। दोपहर को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारियों, मंडल और जिला अध्यक्ष और महामंत्रियों की बैठक लेंगे।

इससे पहले छत्तीसगढ़ प्रवास पर 11 अक्टूबर को आ रहे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के “परिवर्तन उद्घोष” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के साथ मिलकर बैठक की।

ये भी पढ़ें :  भेंट-मुलाकात : कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में कई विकासकार्यों की CM भूपेश ने की घोषणा... खल्लारी जलाशय का होगा जीर्णोद्धार

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर भाजपा कार्यलय में हुई बैठक में वैभव सिंह ने कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है। सभी जिला व मंडल कार्यकर्ताओं को अब मिलकर भाजपा की सरकार बनानी है। तेजस्वी सूर्या कार्यकर्ताओं से मिलने आ रहे हैं जो दिन-रात पार्टी के लिए मेहनत करते हैं। विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा की मुख्य भूमिका होगी। तेजस्वी सूर्या के इस कार्यक्रम से चुनावी बिगुल बज जायेगा।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक

प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बताया कि परिवर्तन उद्घोष कार्यक्रम तीन सत्र में होगा। उद्घटान सत्र, चुनाव में भाजयुमो की भूमिका और नया भारत का विषय रहेगा। इस पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत सात राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश के सभी कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या से मिलने को आतुर है। प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment