मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने दंतेवाड़ा जिला न्यायालय परिसर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया वर्चुअल शुभारंभ

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 30 सितंबर, 2023

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने आज छत्तीसगढ़ के दूरस्थ सुदूर दंतेवाड़ा के जिला न्यायालय परिसर में प्राथमिक उपचार केन्द्र का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस अवसर पर दंतेवाड़ा जिले के पोर्टफोलियो जज एन. के. व्यास उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर घूमरा पकरीटोली, तिलंगा के सलिहाटोला और बरहागुडा में लगाया गया ट्रांसफार्मर

इन सुविधाओं का मिलेगा लाभ

प्राथमिक उपचार केन्द्र में जीवन रक्षक दवाईयाँ उपलब्ध रहेगीं तथा निःशुल्क प्रदान की जायेगी। दंतेवाड़ा के न्यायाधीशगण, कर्मचारीगण, सुदूर क्षेत्रों से आने वाले पक्षकारों एवं आगंतुको तथा अधिवक्तागणों को प्राथमिक उपचार केन्द्र का लाभ प्राप्त होगा। जिला न्यायालय परिसर दंतेवाड़ा में प्राथमिक उपचार केन्द्र का उद्घाटन होने से क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई।

ये भी पढ़ें :  गृहमंत्री विजय शर्मा का बड़ा आरोप, राहुल गांधी घोप रहे देश की पीठ में छुरा

सेवानिवृत कर्मचारी को दी गई विदाई

आज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लक्ष्मी ध्रुव सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सेवानिवृत्ति की पूर्व संध्या पर मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा लक्ष्मी ध्रुव को शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने लक्ष्मी ध्रुव के भावी स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर यूनिट का किया भूमिपूजन, छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण

इस अवसर पर रजिस्ट्रार जनरल अरविन्द कुमार वर्मा, एडिशनल रजिस्ट्रार कम पीपीएस एम.वी.एल.एन सुब्रहमन्यम तथा प्रोटोकॉल ऑफिसर आर. एस. नेगी भी उपस्थित थे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment