सुषेण योजना का विस्तार सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल

उप मुख्यमंत्री  राजेन्द्र शुक्ल ने सोमवार को मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों की समीक्षा की। उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य से सुषेण योजना का विस्तार सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक किए जाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें :  स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाड़ा में खेल विभाग भी करेंगा सहभागिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री सारंग ने की विभागीय समीक्षा

बैठक में सुपर स्पेशियलिटी संस्थानों में विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं अन्य आवश्यक पदों पर नियुक्तियों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उप मुख्यमंत्री  शुक्ल ने कहा कि प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक मानव संसाधनों की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बैठक में प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा  सुखवीर सिंह, आयुक्त स्वास्थ्य  धनराजू एस सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें :  गोवर्धन पर्वः प्रकृति से सह-अस्तित्व और समग्र विकास का उत्सव-डॉ. मोहन यादव

 

Share

Leave a Comment