इंग्लैंड ने रचा इतिहास, विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में बनाया सबसे बड़ा स्कोर; डैनी वायट का शतक

नई दिल्ली
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने आईसीसी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ 219 रन बोर्ड पर लगाए। यह वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा टोटल है। जी हां, इंग्लैंड ने इस मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। बता दें, इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 200 रन का आंकड़ा पार करने वाली एकमात्र टीम है, इंग्लैंड ने ऐसा एक नहीं बल्कि दो-दो बार किया है। इससे पहले इंग्लिश टीम ने 2023 में पाकिस्तान के खिलाफ 213 रन बनाए थे। वहीं वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर बनाने की टॉप-5 टीमों की लिस्ट में साउथ अफ्रीका, भारत और ऑस्ट्रेलिया का भी नाम है।

ये भी पढ़ें :  टीम इंडिया की पर्थ टेस्ट में ऐतिहासिक जीत, 238 पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया

साउथ अफ्रीका ने थाइलैंड के खिलाफ 195 रन बनाए थे, वहीं टीम इंडिया 194 रनों के साथ लिस्ट में चौथे पायदान पर है। भारत ने यह रन न्यूजीलैंड के खिलाफ 2018 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान बनाए थे। वहीं 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के खिलाफ 2014 में 191 रन बनाए थे।

आईसीसी वुमेंस T20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर-
219/1 – ENG-W SL-W, एजबेस्टन, 2026

213/5 – ENG-W बनाम PAK-W, केप टाउन, 2023

195/3 – SA-W बनाम THA-W, कैनबरा, 2020

194/5 – IND-W बनाम NZ-W, प्रोविडेंस, 2018

191/4 – AUS-W बनाम IRE-W, सिलहट, 2014

ये भी पढ़ें :  FIFA World Cup Final: स्पेन बना चैंपियन, ट्रंप जश्न के बीच पहुंचे तो FIFA चीफ ने किया किनारे

डैनी व्याट ने शतक जड़ किया कमाल
इंग्लैंड की ओपनर डैनी व्याट के शतक के दम पर ही उनकी टीम 219 के विशाल स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। डैनी ने 62 गेंदों पर 13 चौकों और 1 गगनचुंबी छक्के की मदद से 105 रनों की नाबाद पारी खेली। वह वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए शतक जड़ने वाली मात्र दूसरी प्लेयर हैं। उनसे पहले हीथर नाइट ने थाइलैंड के खिलाफ 2020 में सेंचुरी लगाई थी। डैनी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाली मात्र 7वीं प्लेयर हैं।

विमेंस T20 WC में शतक
126 – मेग लैनिंग (AUS-W) बनाम IRE-W, सिलहट, 2014

112* – डिएंड्रा डॉटिन (WI-W) बनाम SA-W, बैसेटेरे, 2010

ये भी पढ़ें :  आईसीसी ने सभी टीमों के डब्ल्यूटीसी फाइनल समीकरण जारी कर दिए, टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के चांसेस सबसे अधिक

108* – हीथर नाइट (ENG-W) बनाम THA-W, कैनबरा, 2020

105* – डैनी वायट-हॉज (ENG-W) बनाम SL-W, एजबेस्टन, 2026

103 – हरमनप्रीत कौर (IND-W) बनाम NZ-W, प्रोविडेंस, 2018

102 – मुनीबा अली (PAK-W) बनाम IRE-W, केप टाउन, 2023

101 – लिजेल ली (SA-W) बनाम THA-W, कैनबरा, 2020

श्रीलंका 137 पर ढेर
इंग्लैंड के 219 के विशाल स्कोर के सामने श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 137 के स्कोर पर ही सिमट गई। फ्रेया केम्प ने अपने टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू मैच में 4 विकेट चटकाकर इंग्लैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई। वह टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू में 4 विकेट लेने वाली मात्र तीसरी गेंदबाज बनी हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment