बस्तरवासियों को सौगात : मुख्यमंत्री बघेल ने बस्तरवासियों को दी लगभग 133 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 25 जनवरी, 2023

मुख्यमन्त्री भूपेश बघेल ने गिरौला में कुल 133.61 करोड़ लागत के कुल 98 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने इसमें से 68.42 करोड़ लागत के 27 कार्यो का लोकार्पण एवं 65.18 करोड़ लागत के 71 कार्यों का भूमिपूजन किया।

बघेल ने गिरौला में जिन कार्यों का लोकार्पण किया उनमें प्रमुख रूप-बकावण्ड से कोलावल मार्ग 26.40 कि.मी. कुल लागत 24.02 करोड़ रुपये ।

ये भी पढ़ें :  वित्त विभाग ने तमाम मंडल व संस्थाओं को जारी किया आदेश, शासन की सहमति के बिना दी जा रही अतिरिक्त सुविधाओं पर लगी रोक

रायकोट- साल्हेपाल कुरंगा मार्ग लम्बाई 23.00 कि.मी. कुल लागत 18.17 करोड़ रुपये।

गंजोपारा से गुड़ियापारा मार्ग पर डूमा नाला पर उच्चस्तरीय पुल कुल लागत 4.33 करोड़ रुपये।

कोसारटेडा जलाशय में मछली पालन हेतु केज स्थापना कुल लागत 3.41 करोड़ रुपये।

दरमा और किलेपाल में 50 सीटर 1.T.1. छात्रावास भवन निर्माण कुल लागत 3.50 करोड़ रुपये आदि कार्य शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ का चमत्कारी शिवधाम: नरहरेश्वर महादेव के दर्शन से पूरी होती है हर मनोकामना

मुख्यमंत्री ने जिन प्रमुख कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें-राम वन गमन पर्यटन परिपक्ष अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य कुल लागत 10.00 करोड़ रुपये।

नगर निगम सड़कों का मरम्मत एवं बी. टी. रिनियल कुल लागत 5.00 करोड़ रुपये।

पाराकोट सोसनपाल तक मार्ग लम्बाई 4.00 किमी. कुल लागत 298 करोड़ रुपये।

रेट्रोफिटिंग विलेज नल जल प्रदाय योजना एसकोट कुल लागत 2.72 करोड रूपये।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में पहली बार 'राष्ट्रीय रामायण महोत्सव' का होगा आयोजन, रायगढ़ में 1 जून से 3 जून तक आयोजित होगी रामायण प्रतियोगिता

तिरिया चौक से सुधापाल मार्ग का निर्माण लं. 3.00 किमी कुल लागत 2.68 करोड़ रुपये।

बकावण्ड एवं भानपुरी में विश्रामगृह निर्माण कुल लागत 1.36 करोड़ रुपये।

भानपुरी एवं नानगुर में नवीन तहसील कार्यालय भवन निर्माण कुल लागत 1.42 करोड़ रुपये आदि कार्य शामिल हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment