जबलपुर : ग्राम पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार, NOC के लिए मांग रहे थे 2 लाख में 50 हजार

बालाघाट
 लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई की है। जनपद पंचायत परसवाड़ा की ग्राम पंचायत खरपड़िया सचिव और ग्राम पंचायत उकवा के प्रभारी सचिव योगेश हिरवाने को ग्राम पंचायत उकवा के सामने में रोड पर अंकुश पिता संतोष चौकसे से 50 हजार रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा गया।

ये भी पढ़ें :  मोहन सरकार ने बढ़ाई ‘लाड़ली बहना’ योजना की सीमा, अब हर महीने खर्च होंगे 1859 करोड़!

लोकायुक्त टीम ने सचिव को गिरफ्तार कर बैहर ले जाया गया है। शिकायतकर्ता अंकुर चौकसे की माने तो शासन के द्वारा एक डिसमिल का पट्टा दिया गया है, जो आबादी जमीन का है। मेरे द्वारा भवन निर्माण किया जाना था जिसके लिए मैं ग्राम पंचायत उकवा से एनओसी मांगना चाह तो ग्राम पंचायत उकवा के प्रभारी सचिव योगेश हिरवाने के द्वारा मुझे 200000 लाख रुपये की मांग की गई थीं।

ये भी पढ़ें :  हाई कोर्ट ने दिवंगत सेवानिवृत्त सफाई कर्मी की विधवा के हक में आदेश, एक माह में ब्याज सहित पेंशन का किया जाए भुगतान

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment