उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रीवा बायपास पर प्रयागराज महाकुंभ के श्रद्धालुओं से की भेंट उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बेला बायपास पहुंचकर प्रयागराज महाकुंभ में जा रहे श्रद्धालुओं से की मुलाकात उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि महाकुंभ के दौरान प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर है व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के बेला स्थित बायपास पहुंचकर प्रयागराज महाकुंभ में जा रहे श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनकी यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी यात्रा की…
Read MoreTag: shukla
प्रदेश सरकार जन सुविधाओं को हर कोने हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिये संकल्पित – उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेश सरकार जन सुविधाओं को हर कोने हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिये संकल्पित – उप मुख्यमंत्री शुक्ल अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने में जन-जागरूकता तंत्र की भूमिका महत्वपूर्ण दीनदयाल शोध संस्थान चित्रकूट में “आत्मनिर्भर और स्वावलंबी आदर्श ग्राम” विषय पर कार्यशाला का किया शुभारंभ भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जन सुविधाओं को हर कोने हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिये संकल्पित है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में जन सहभागिता सुनिश्चित करने में मध्यप्रदेश…
Read Moreमानवीय दृष्टिकोण, भावनात्मक सहयोग उपचार को करता है आसान : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि कैंसर की सही समय में जाँच पर पूर्ण निदान सहजता से संभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गौरवशाली नेतृत्व में आज आर्थिक संसाधनों की कमी नहीं है। चिकित्सकीय संस्थानों का उन्नयन किया जा रहा है। अधोसंरचना विकास के साथ अत्याधुनिक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में संसाधनों के साथ चिकित्सकीय मैनपॉवर का मानवीय रवैया, भावनात्मक सहयोग उपचार को आसान करता है। मरीजों और परिजनों में संतोष का भाव जागृत करता है।…
Read Moreकेंद्रीय जल शक्ति मंत्री पाटिल से उपमुख्यमंत्री शुक्ल ने की सौजन्य भेंट
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल से सौजन्य भेंट की। उन्होंने रीवा और सतना जिलों में संचालित बाणसागर परियोजना की बहुती नहर के उन्नयन के लिए केंद्र सरकार की “मॉडर्नाइजेशन ऑफ कैचमेंट एरिया डेवलपमेंट” योजना के तहत 1700 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया। इस परियोजना के अंतर्गत 85,000 हेक्टेयर कृषि भूमि के आधुनिकीकरण और सिंचाई क्षमता का विकास होगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने केंद्रीय मंत्री पाटिल को अवगत कराया कि रीवा संभाग की भौगोलिक स्थिति को…
Read Moreकैंसर की समय पर पहचान समुचित उपचार के लिये अहम : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल विश्व कैंसर दिवस (4 फरवरी) के अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि कैंसर जैसे गंभीर रोग की समय पर पहचान समुचित उपचार के लिये अहम है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वस्थ भारत विज़न से प्रेरणा लेते हुए निरंतर प्रयासरत है। हर नागरिक को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ और किफायती रूप से मिल सकें। इसी दिशा में राज्य और केंद्र सरकार ने कैंसर उपचार के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में प्रस्तुत…
Read Moreशासकीय स्वास्थ्य संस्थानों को सुदृढ़ करने के लिए किये जा रहे हैं सुनियोजित प्रयास: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मध्यप्रदेश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। गांधी मेडिकल कॉलेज और हमीदिया अस्पताल में अत्याधुनिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी उपकरणों की स्थापना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लक्ष्य है कि शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक उपकरणों और उन्नत चिकित्सा सेवाओं से सुसज्जित किया जाए। राज्य के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवा प्राप्त हो सके। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों…
Read Moreग्वालियर के सिविल अस्पताल हजीरा के सशक्तिकरण के लिये आवश्यक व्यवस्थाएँ करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
ग्वालियर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने ग्वालियर के सिविल अस्पताल हजीरा के सशक्तिकरण और उन्नयन के लिये आवश्यक व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नियमानुसार समस्त आवश्यक व्यवस्थाएँ शीघ्र सुनिश्चित की जाएं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सिविल अस्पताल हजीरा में स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रोगी कल्याण समिति के दानदाताओं को समयबद्ध रूप से 80जी सर्टिफिकेट उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिये। उप मुख्यमंत्री शुक्ल से ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न…
Read Moreचिकित्सा शिक्षकों की भर्ती का वार्षिक कैलेंडर शीघ्र करें जारी : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय वल्लभ भवन में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की वृहद समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने चिकित्सा शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि चिकित्सा शिक्षकों के प्रमोशन के लिये आवश्यक कार्यवाही की जाये और भर्ती का वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाए। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों की कार्यकारी परिषद (एग्जीक्यूटिव काउंसिल) की नियमित बैठकें सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उल्लेखित समस्याओं और आवश्यकताओं की प्राथमिकता से पूर्ति की जाये। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की पर्याप्त…
Read Moreधर्म और आध्यात्म देश की ताकत: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
धर्म और आध्यात्म देश की ताकत: उप मुख्यमंत्री शुक्ल महाकुंभ भारतीय संस्कृति की “विविधता में एकता” का प्रतीक भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि सांस्कृतिक विरासत, धर्म और आध्यात्म भारत की ताकत है। श्रीराम मंदिर के निर्माण से देश की सांस्कृतिक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई मिली है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने श्रीराम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम के दर्शन से शांति, संतोष और शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने महाकुंभ को भारतीय संस्कृति की विविधता में एकता का प्रतीक…
Read Moreमहाकुंभ में श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन और स्नान के लिए की गई सुविधाएं अनुकरणीय: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सपत्नीक प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान कर पूजा-अर्चना की। पतित पावनी मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के इस दिव्य संगम में उन्होंने स्नान कर समस्त जनकल्याण एवं प्रदेश की समृद्धि के लिए मंगल कामनाएं कीं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि महाकुंभ के इस पावन अवसर पर त्रिवेणी संगम में स्नान कर अनुगृहीत हूं। यह स्थान केवल तीर्थ नहीं, बल्कि अध्यात्म, श्रद्धा और संस्कार का प्रतीक है। यहां का पवित्र जल मानव जीवन को शुद्ध और समृद्ध बनाता है।…
Read Moreमध्यप्रदेश की बेटी सुडेहरिया ने माउंट एकॉनकागुआ फतह कर देश और प्रदेश का बढ़ाया मान : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश की बेटी और पर्वतारोही भावना डेहरिया ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकॉनकागुआ (6,961 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के 10 वर्षों को समर्पित की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने देशभर में समाज को जागरूक और प्रोत्साहित किया है। सुभावना की यह उपलब्धि इस अभियान की सफलता और बेटियों की असीम…
Read Moreउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने इंदौर के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फार आई का किया निरीक्षण
इंदौर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने इंदौर के स्कूल ऑफ एक्सीलेंस फार आई का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तथा मरीजों की संतुष्टि के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक अपना कर्तव्य पूरी सावधानी और सेवाभाव के साथ निभाएं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने आई अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां उपलब्ध अत्याधुनिक मशीनों का अवलोकन किया। साथ ही अपने आँखों की जाँच भी करायी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं के संबंध में डॉक्टर्स से चर्चा की। मुख्य चिकित्सा एवं…
Read Moreसकारात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित करना सशक्त समाज की नींव: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि आज मध्यप्रदेश को एक उत्कृष्ट निवेश गंतव्य के रूप में देखा जा रहा है। राज्य की सकारात्मक नीतियाँ, सहयोगी वातावरण, प्राकृतिक संसाधन, कुशल मानवशक्ति के साथ यहाँ का शांत वातावरण और सुदृढ़ कानून व्यवस्था इसे निवेश के लिये एक आदर्श स्थान बनाते हैं। उन्होंने कहा कि जब राज्य समृद्ध होता है तो उसके साथ चुनौतियां भी आती हैं, इसके लिये सतत सतर्क और सजग रहना आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल होटल मैरियट भोपाल में मीडिया समूह के "पुलिस अवार्ड-2025" कार्यक्रम में शामिल…
Read Moreमिशन मोड पर कार्य करने से मिलते हैं उत्कृष्ट परिणाम: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि जब किसी कार्य को मिशन मोड में किया जाता है तो उसके अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ग्वालियर के सिविल अस्पताल हज़ीरा निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की स्वच्छता की सराहना की और कहा कि यह अस्पताल सभी अस्पतालों के लिए एक उदाहरण है। निरीक्षण के दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर उपस्थित थे। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने रक्त भंडारण इकाई, सीटी स्कैन रूम, नर्सिंग एरिया का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य प्रक्रियाओं के सेवा प्रदाय की स्थिति…
Read Moreसिकल सेल स्क्रीनिंग में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सिकल सेल स्क्रीनिंग में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल अब तक 90 लाख से अधिक स्क्रीनिंग कर शत प्रतिशत लक्ष्य किया पूर्ण: उप मुख्यमंत्री शुक्ल उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य कर्मियों को दी बधाई भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप ‘सिकल सेल उन्मूलन मिशन’ के लिये मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार ने तय समयसीमा के भीतर प्रदेश को सिकल सेल मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। मध्यप्रदेश ने सिकल सेल स्क्रीनिंग अभियान…
Read More
