सरकार ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिये प्रतिबद्ध है, जहां महिलाएं हिंसा और भेदभाव के बिना आगे बढ़ सकें

हम होंगे कामयाब पखवाड़ा भोपाल "हम होंगे कामयाब" पखवाडा में आयोजित कार्यशाला 'महिला सुरक्षा संवाद' के दूसरे दिन उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकारी विभागों और नागरिक समाज के बीच समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिये प्रतिबद्ध है, जहां महिलाएं हिंसा और भेदभाव के बिना आगे बढ़ सकें। कार्यशाला के स्काई सोशल की संस्थापक सृष्टि प्रगट ने युवा पीढ़ी की बदलाव लाने की अपार क्षमता को उजागर किया और महिलाओं…

Read More

महिला सशक्तीकरण और नशा-मुक्त समाज, विकास को सार्थक करने के लिए ज़रूरी: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि "यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमंते तत्र देवता" के आदर्श वाक्य को साकार करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। "लाड़ली लक्ष्मी योजना," "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ," और "वन स्टॉप सेंटर" जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह एक पवित्र मिशन है। केवल शासकीय प्रयास ही पर्याप्त नहीं हैं, इसे एक जन आंदोलन बनाना होगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल में कुशाभाऊ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में "हम होंगे कामयाब" अभियान अंतर्गत राज्य स्तरीय "महिला सुरक्षा संवाद" कार्यक्रम में…

Read More

हमीदिया हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक हुई 100वीं कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी, उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दी बधाई

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सफलतापूर्वक 100वें कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी ऑपरेशन की उपलब्धि पर चिकित्सकीय एवं सहायक चिकित्सकीय टीम को बधाई दी है।उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस तरह के प्रयास राज्य के वंचित मरीजों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के हमारे लक्ष्य को और मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। डीन जीएमसी भोपाल डॉ. कविता सिंह ने बताया कि…

Read More

उप मुख्यमंत्री ने सेमरिया में पंडित दीनदयाल उपध्याय की प्रतिमा का किया अनावरण

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा से देश की जड़ें मजबूत हो रही हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने देश की तरक्की के लिए जो पौधारोपा था आज वह वट वृक्ष बन गया है। उनकी विचारधारा देश को सुनहरे भविष्य की ओर ले जा रही है। देश आर्थिक महाशक्ति बनने की राह पर है। वर्ष 2047 में जब देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे तब भारत आर्थिक महाशक्ति बनकर खड़ा होगा और दुनिया का नेतृत्व करेगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल सेमरिया…

Read More

संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को पाने के लिए चतुर्थ अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का चित्रकूट में शुभारंभ, 3 दिन नीति निर्धारक एवं विद्वतजन करेंगे चिंतन

भोपाल संयुक्त राष्ट्र के धारणीय विकास के लक्ष्यों को पाने के लिए चित्रकूट में दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा 22 से 24 नवंबर 2024 तक चौथे अंतर्राष्ट्रीय सतत् विकास के लक्ष्य (एसडीजी) सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। चतुर्थ त्रिदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ शुक्रवार को दीनदयाल परिसर के विवेकानंद सभागार में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, महिला एवं बाल विकास मंत्री सुनिर्मला भूरिया, तेलंगाना राज्य के विशेष मुख्य सचिव अरविंद कुमार, सांसद सतना गणेश सिंह, विधायक चित्रकूट सुरेंद्र सिंह गहरवार, डॉ लोकेश शर्मा ओ एस डी मुख्यमंत्री मुख्य कार्यकारी अधिकारी…

Read More

हिनौती गोधाम में गौवंश रखने के लिए तत्काल करें आवश्यक व्यवस्थाएँ – उप मुख्यमंत्री

हिनौती गोधाम में गौवंश रखने के लिए तत्काल करें आवश्यक व्यवस्थाएँ – उप मुख्यमंत्री  उप मुख्यमंत्री ने कहा गौशालाओं संचालन तथा गौसेवा के लिए दान दी गयी राशि को आयकर की छूट में शामिल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा हिनौती गोधाम में हजारों गौवंश को आश्रय मिलेगा भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हिनौती गोधाम में हजारों गौवंश को आश्रय मिलेगा। इसे आधुनिक गौशाला और गोसंवर्धन केन्द्र के रूप में विकसित किया जायेगा। गौशाला में जारी बाउंड्रीबाल का निर्माण शीघ्र पूरा करायें साथ ही स्वीकृत प्लान के…

Read More

स्वस्थ, खुशहाल और समृद्ध समाज के निर्माण की प्रेरणा देती है दीपावली: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

स्वस्थ, खुशहाल और समृद्ध समाज के निर्माण की प्रेरणा देती है दीपावली: उप मुख्यमंत्री शुक्ल प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएँ दी भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने दीपावली पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने प्रार्थना की है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शुभ स्वास्थ्य का प्रकाश फैले। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का प्रतीक है, जो हमें आशा और उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रेरित करता है। अयोध्या में भगवान श्रीराम की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा के…

Read More

रीवा का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, विंध्य अंचल के लिए आशा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

रीवा उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल विंध्य अंचल के लिए एक बड़ी आशा का केंद्र है, जहां गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीज आते हैं। यहां पदस्थ चिकित्सकों द्वारा पूरी लगन के साथ उनका इलाज भी किया जा रहा है। यह अस्पताल हृदय संबंधी चिकित्सा के लिए प्रदेश में अपना स्थान बना रहा है। अस्पताल में हृदय रोग से संबंधित चिकित्सकीय उपकरणों की पूर्ति के लिए प्राथमिकता से प्रयास किये जा रहे हैं। अस्पताल में बिस्तरों की वृद्धि के लिए भी प्रावधान…

Read More

विकास से समाज कल्याण के लिए सद्मूल्यों को करना होगा विकसित : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी से विकास की तेज राह में विश्व आगे बढ़ रहा है, इसे सही दिशा देकर मानव कल्याण से जोड़ने के लिए समाज में सद्मूल्यों को विकसित करना होगा। विकास को वरदान बनाना है तो समाज में प्रेम, दया, करुणा, परोपकार और शांति की भावना को जागृत करना होगा। ब्रह्मकुमारी जैसे संस्थानों द्वारा जन-चेतना के लिए किये जा रहे कार्य सशक्त और समृद्ध भारत तथा वैश्विक खुशहाली के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल राजस्थान के माउंट आबू…

Read More

विन्ध्य में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएँ: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि विन्ध्य में प्राकृतिक संसाधन भरपूर हैं। यहाँ अधोसंरचना का तेजी से विकास हुआ है। विन्ध्य में औद्योगिक विकास की प्रबल संभावनाएं हैं। 23 अक्टूबर को प्रस्तावित रीजनल इन्वेस्टर्स कॉनक्लेव से पूरे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कमिश्नर कार्यालय सभागार रीवा में आगामी माह में प्रस्तावित रीजनल इन्वेस्टर्स कॉनक्लेव की तैयारियों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रीवा और शहडोल संभाग के सभी जिलों में उद्योगों की स्थापना के लिए पर्याप्त जमीन, पानी की…

Read More

चिकित्सक क्षमता का पूर्ण उपयोग करें, अधोसंरचना, उपकरण और पर्याप्त मैन-पॉवर की सरकार कर रही व्यवस्था : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमन्त्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि मध्यप्रदेश में काबिल डॉक्टर्स की कमी नहीं है। सभी डॉक्टर्स अपनी क्षमता के अनुसार सेवा प्रदान कर पायें इसके लिए पर्याप्त चिकित्सकीय और सहायक चिकित्सकीय मैन-पॉवर, स्वास्थ्य अधोसंरचना और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। अधोसंरचना विकास के साथ चिकित्सकों का समर्पण, सेवा भावना और कर्मठता ही स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करती है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल में निजी मीडिया समूह के "चिकित्सक सम्मान-2024" कार्यक्रम में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश जो ठान लेता है…

Read More

रबी सीजन के पूर्व बहुती नहर और नई गढ़ी-1 एवं 2 माइक्रो इरिगेशन परियोजना का कार्य पूर्ण करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने निर्देश दिए हैं कि आगामी रबी सीजन में सिंचाई व्यवस्था के लिए विंध्य क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सिंचाई परियोजना को पूर्ण करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक और तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाये। परियोजना का कार्य समय से पूर्ण हो, इसके लिए आवश्यक प्रयास किए जायें ताकि किसान भाइयों को असुविधा न हो। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय में रीवा की बहुती नहर परियोजना और नई गढ़ी-1 एवं 2 माइक्रो इरिगेशन परियोजनाओं की प्रगति…

Read More

उप मुख्यमंत्री शुक्ल 23 सितंबर को काटजू अस्पताल से करेंगे आयुष्मान पखवाड़े का औपचारिक शुभारंभ

भोपाल उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल 23 सितंबर प्रातः 11 बजे सिविल अस्पताल डॉ. कैलाशनाथ काटजू भोपाल से आयुष्मान पखवाड़े का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं भोपाल के प्रभारी मंत्री श्री चैतन्य कुमार काश्यप, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि आयुष्मान भारत योजना के 6 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 20 से 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर…

Read More

रीवा में शीघ्र होगी अंग प्रत्यारोपण की सुविधा – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि अंग प्रत्यारोपण से गंभीर मरीज की जान बचायी जा सकती है। आपात स्थिति में मरीज़ों को नया जीवन प्रदान किया जा सकता है। इसलिए अंग प्रत्यारोपण के लिए आमजन में जागरूकता लाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि अंगदान करने वाले नागरिकों के परिजन का गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मान किया जाए। ऐसे व्यक्तियों का अंतिम संस्कार गार्ड ऑफ आनर देकर हो। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय रीवा में 39वें नेत्रदान पखवाड़ा…

Read More

सरसी आइलैंड मध्यप्रदेश का प्रमुख पर्यटन केंद्र बनेगा:उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए बाणसागर डूब क्षेत्र के सरसी आइलैंड को पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाया गया है। उन्होंने कहा कि बाणसागर स्थित सरसी आइलैंड में लक्षद्वीप और खंडवा के हनुवंतिया जैसा महसूस होता है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि पर्यटकों के लिए जिम, 5-स्टार होटलों जैसी सुविधाऐं, आने जाने के लिए स्पीड मोटर बोट और डेस्टिनेशन वेडिंग कार्यक्रम के लिए आकर्षक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सरसी आइलैंड रिसॉर्ट ब्यौहारी, शहडोल…

Read More