इस बजट से तय हो गया भारत विश्व का नेतृत्व करेगा :किरण सिंहदेव

इस बजट से तय हो गया भारत विश्व का नेतृत्व करेगा :किरण सिंहदेव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास को मिली एक ऊंची उड़ान-किरण देव गरीब-किसान और मध्यमवर्ग के जीवन को संवारने वाला बजट है-श्री किरणसिंहदेव रायपुर  केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि  श्री नरेंद्र मोदी जी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर देशवासियों को बजट के माध्यम से पूरे देश को एक बड़ी सौगात दी है। यह बजट भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने…

Read More

Oscar में नॉमिनेट एक्‍ट्रेस कार्ला सोफिया गैसकॉन विवादों में

ऑस्‍कर 2025 में नामिनेशन पाने वाली पहली ट्रांसजेंडर एक्‍ट्रेस कार्ला सोफिया गैसकॉन विवादों में घ‍िर गई हैं। उनकी फिल्‍म 'एमिलिया पेरेज़' को जहां एकेमडमी अवॉर्ड्स में सबसे अध‍िक 13 नॉमिनेशन मिले हैं, वहीं एक्‍ट्रेस पर इस्‍लाम और जॉर्ज फ्लॉयड के अपमान का आरोप लगा है। एक्‍ट्रेस का एक पुराना सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। हालांकि, बवाल मचने के बाद कार्ला ने इस पर माफी भी मांग ली है। कार्ला सोफ‍िया गैसकॉन ऑस्‍कर अवॉर्ड्स के इतिहास में पहली ट्रांसजेंडर एक्‍ट्रेस हैं, जिन्‍हें नॉमिनेशन मिला है। एक्‍ट्रेस ने शुक्रवार को…

Read More

केंद्र सरकार ने मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा दिया, केजरीवाल ने जितना सोचा था उससे कहीं ज्यादा मिला

नई दिल्ली दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना 8वां बजट पेश करते हुए टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी राहत की घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि अब 12 लाख रुपए तक की आमदनी वाले टैक्स मुक्त होंगे। यह दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से की गई मांग से भी 2 लाख ज्यादा है। अरविंद केजरीवाल ने 9 दिन पहले मिडिल क्लास के लिए एक 'मेनिफेस्टो' जारी करते हुए केंद्र सरकार…

Read More

बजट का उद्देश्य विकास को गति देना,स्वास्थ्य एवं शिक्षा आदि नियामक सुधारों में सुधार शुरू करते हुए देश की क्षमता को खोलना

रायपुर पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन प्रदीप टंडन ने कहा कि बजट का उद्देश्य विकास को गति देना और कराधान, शहरी विकास, खनन, वित्तीय क्षेत्र, बिजली और नियामक सुधारों में सुधार शुरू करते हुए देश की क्षमता को खोलना है। समावेशी विकास और अर्थव्यवस्था को समृद्ध बनाने के लिए मध्यम वर्ग के खर्च को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। एमएसएमई वर्गीकरण के लिए 2.5 गुना की निवेश सीमा से इस सबसे बड़े क्षेत्र में अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। फुटवियर, चमड़ा और खिलौने उद्योग को…

Read More

2002 के गुजरात दंगे में मारे गए कांग्रेस सांसद एहसान जाफरी की बीवी जाकिया जाफरी का निधन, 86 साल की थीं

अहमदाबाद 2002 के गुजरात दंगों में मारे गए पूर्व कांग्रेस सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जाकिया जाफरी का शनिवार को 86 साल की उम्र में अहमदाबाद में निधन हो गया। एहसान जाफरी उन 69 लोगों में शामिल थे, जो अहमदाबाद के मुस्लिम इलाके गुलबर्ग सोसाइटी के अंदर मारे गए थे। दरअसल, 28 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे जलाए जाने से अयोध्या से लौट रहे 59 कारसेवकों की मौत हो गई थी। इस घटना से पूरे राज्य में भयानक दंगे भड़क उठे थे। जाकिया जाफरी उस…

Read More

एल्विश यादव ने हाल ही अपने पॉडकास्ट में फिल्ममेकर करण जौहर पर तंज कसा

मुंबई एल्विश यादव इस वक्त न सिर्फ 'सिलेब्रिटी मास्टरशेफ' को लेकर चर्चा में हैं, बल्कि उनका पॉडकास्ट शो भी सुर्खियों में है। हाल ही एल्विश ने अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को पॉडकास्ट में बुलाया। इस दौरान उन्होंने अंकिता से बॉलीवुड में गुटबाजी को लेकर एक सवाल किया और बातों-बातों में करण जौहर पर तंज कस दिया। एल्विश यादव ने अंकिता लोखंडे से पूछा था कि क्या फिल्म इंडस्ट्री में कुछ लोग बायस्ड हैं? पक्षपात करते हैं? जवाब में अंकिता ने कहा कि इंडस्ट्री में लोग पक्षपाती नहीं हैं, बस…

Read More

12 लाख तक की कमाई पर कोई टैक्स नहीं, बजट में केंद्र सरकार का सबसे बड़ा ऐलान

नईदिल्ली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा दिया है। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अब 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। वित्त मंत्री ने प्रत्यक्ष कर पर बजट में कहा कि नए आयकर विधेयक में न्याय की भावना को प्रमुखता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि टीडीएस की सीमा में बदलाव किए जाएंगे ताकि इसमें एकरूपता लाई जा सके। वरिष्ठ नागरिकों के लिए टीडीएस में छूट की सीमा को 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपये…

Read More

छत्तीसगढ़-PSC के आरोपी पूर्व चेयरमैन के साले के बाद अब सहयोगी गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से ठगी

रायपुर। नौकरी का झांसा देकर बेरोजगारों से ठगी करने के मामले में CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के साले देवेंद्र जोशी और उसकी पत्नी के बाद अब उनके सहयोगी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी देवेंद्र जोशी का सहयोगी स्वपनिल दुबे रेलवे में काम करता है. सीजीपीएससी घोटाले में जेल बंद टामन सोनवानी के साले देवेंद्र जोशी और उसकी पत्नी झगीता जोशी को बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने पर दो दिन पहले गिरफ्तार किया था. अब तक 20 लोगों…

Read More

रायगढ़ कुक्कट पालन प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू

राज्य एवं जिला  स्तरीय  रेपीड रिस्पांस  टीम  गठित रायपुर शासकीय कुक्कट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़ में  30 जनवरी को बडी संख्या में पक्षियों की आकस्मिक मृत्यु होने की सूचना प्राप्त होने पर जांच हेतु राज्य स्तर से पशु चिकित्सकों की टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा प्रक्षेत्र का भ्रमण कर जांच हेतु नमूने राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, आनंदनगर, भोपाल तथा वेस्टन रिजन डिसीस डायगनोस्टिक लेबोरेटरी भेजे गये। राष्ट्रिय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, भोपाल द्वारा शासकीय कुक्कट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़, छ.ग. के प्रेषित कुक्कट पक्षी शव के नमूनों में…

Read More

छत्तीसगढ़-शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक, जगदलपुर और जशपुर के स्कूलों का बुरा हाल

जगदलपुर/जशपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक अपने पद की गरिमा को भूल कर नशे की हालत में विद्या के मंदिर पहुंच रहे हैं. जहां शिक्षकों का कर्तव्य होता है कि वे स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहकर सफल इंसान बनना सिखाएं. लेकिन कुछ स्कूलों में शिक्षक ही बच्चों के भविष्य के साथ खेलने में लगे हैं. आज प्रदेश के 2 जिलों से  शराबी शिक्षकों की वीडियो सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं. जगदलपुर जिले के बकावंड ब्लॉक स्थित डोडरेपाल हाई स्कूल में प्रधान अध्यापक केशव…

Read More

छत्तीसगढ़-जगदलपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर पार्सल बॉय ने मारा पत्थर, फोन नहीं उठाने पर गुस्साया

जगदलपुर. मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में ऑर्डर छोड़ने आये डिलीवरी बॉय ने डॉक्टर के द्वारा फोन न उठाने पर गुस्से में आकर ऑर्डर को कैंसिल कर दिया। पूछने पर डिलीवरी बॉय ने डॉक्टर से बदतमीजी करते हुए उसे पत्थर मार घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस आरोपी डिलीवरी बॉय को पकड़कर अपने साथ ले गई। मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि मेकाज के डॉक्टर के द्वारा किसी सामान का ऑर्डर दिया गया थाष। शुक्रवार की शाम को डिलीवरी बॉय भोला सिंह साहू (30) डॉक्टर के ऑर्डर को लेकर…

Read More

मैक्सिको और चीन पर आज से अमेरिका टैरिफ लगाने जा रहा, कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगेगा

कनाडा मैक्सिको और चीन पर आज से अमेरिका टैरिफ लगाने जा रहा है। व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया कि कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगेगा। चीन से आयात होने वाले सामानों पर 10 प्रतिशत का शुल्क लागू होगा। हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि क्या इन उपायों में कोई छूट होगी। दरअसल, इन टैरिफ के चलते अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए सामान काफी महंगे हो सकते हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल में इन टैरिफ की घोषणा की थी।…

Read More

छत्तीसगढ़-रायगढ़ के वार्ड 18 और 45 से कांग्रेस प्रत्याशियों ने वापस लिया नामांकन, BJP की पूनम और नारायण निर्विरोध विजयी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में वार्ड नं. 18 की कांग्रेस प्रत्याशी शीला साहू के द्वारा नामांकन वापस लेने से भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। इस जीत के साथ भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड नं. 18 से भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी के खिलाफ कांग्रेस की प्रत्याशी शीला साहू ने अपने व्यक्तिगत कारणों की वजह से चुनाव होनें से पहले ही आज अपना नामांकन वापस ले लिया। जिससे भाजपा प्रत्याशी पूनम सोलंकी निर्विरोध चुन ली गई हैं। इस जीत से…

Read More

देश को खाद्य तेल में आत्मनिर्भरता के लिए छह साल का मिशन, बजट में निर्मला सीतारमण ने किया ऐलान

नई दिल्ली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश को दलहन और खाद्य तेल में आत्मनिर्भर बनाने का ऐलान किया है। इसके लिए तुअर, उड़द, मसूर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि धन धान्य कृषि योजना 100 कम उत्पादकता वाले जिलों पर ध्यान केंद्रित करेगी। साथ ही कृषि कार्यक्रम 1.7 करोड़ किसानों की मदद करेगा। उन्होंने कहा कि कृषि योजना कम उत्पादकता वाले 100 जिलों को कवर करेगी, जहां फसल की पैदावार कम होती है और जहां क्रेडिट पैरामीटर औसत से नीचे हैं। योजना के तहत किसानों…

Read More

चीन की एक कंपनी ने कर्मचारियों के टॉयलेट इस्तेमाल की तस्वीरें की सार्वजनिक, विवाद खड़ा हुआ

बीजिंग चीन की एक कंपनी ने कर्मचारियों के टॉयलेट इस्तेमाल की तस्वीरें सार्वजनिक कर दीं, जिससे विवाद खड़ा हो गया। कंपनी का कहना है कि कर्मचारी टॉयलेट में बहुत समय बिताते हैं, लेकिन इस कदम की आलोचना हो रही है। काम के दौरान टॉयलेट का इस्तेमाल करने वाले कर्मचारियों की तस्वीरें लेकर उन्हें सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने और अपमानित करने वाली चीनी कंपनी की कड़ी आलोचना हो रही है। ग्वांगडोंग प्रांत के शेनझेन में स्थित लिक्सुन डियानशेंग नामक कंपनी ने कर्मचारियों को इस तरह सार्वजनिक रूप से अपमानित किया।…

Read More