भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली के पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को अपनी ओर से मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के हर अंचल तक विकास की रौशनी पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' के आह्वान को और भी आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में स्वदेशी दीपावली को प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश के नागरिकों से अनुरोध है कि वे स्थानीय कारीगरों, स्व-सहायता समूहों और छोटे व्यापारियों से ही दीपक, सजावटी सामग्री एवं…
Read Moreराज्यपाल पटेल ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।सभी नागरिकों की खुशहाली, सुख और समृद्धि की मंगल कामनाएं की है। उन्होंने कहा है कि प्रकाश, खुशियों और सद्भावना के पर्व दीपावली का उत्सव वंचितों को अपनेपन का अनुभव और संबल प्रदान कर मनाएं। नागरिकों से पर्यावरण-अनुकूल दीपावली मनाने, पटाखों से बचने तथा वोकल फॉर लोकल के लिए स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों की खरीददारी का भी अनुरोध किया है। राज्यपाल पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि दीपावली पर हम अपने घरों में…
Read More‘चुनाव करीब आते ही अखिलेश को आई अयोध्या की याद’, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का सपा प्रमुख पर निशाना
लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी व सांसद डिंपल यादव के संभावित अयोध्या दौरे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव करीब आते ही उन्हें अयोध्या की याद आने लगी है। राजभर ने अखिलेश यादव की राम मंदिर दर्शन की संभावित योजना पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देर से ही सही, लेकिन सद्बुद्धि तो आई। राजभर ने दी मथुरा-काशी भी जाने की सलाह ओम प्रकाश राजभर…
Read Moreबेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्री साय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
रायपुर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज एक शिकायत ने बलरामपुर जिले के ग्राम जरहाडीह निवासी बुजुर्ग धुरन प्रजापति की परेशानी दूर करने में मदद की। उनकी सामाजिक सहायता पेंशन की राशि लंबित थी। इस समस्या को शासन तक पहुँचाने के लिए उनके पुत्र अंकज कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर कार्रवाई के बाद प्रजापति को उनकी लंबित पेंशन राशि मिल गई। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धुरन प्रजापति और उनके परिवार को ‘विष्णु की पाती’ भेजकर शुभकामनाएँ दीं।…
Read Moreराजस्थान के रेगिस्तान में अकाल से बचाव की 100 साल पुरानी परंपरा फिर चर्चा में, जानें क्या हैं ‘कलार और ढूंगरे’
सिरोही/बाड़मेर पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर के सीमांत क्षेत्रों में गोवंश के सामने चारे और पानी का गंभीर संकट देखने को मिल रहा है। कई स्थानों पर पशुपालकों के लिए अपने पशुधन (चारा) का पालन-पोषण करना चुनौती बनता जा रहा है। इन परिस्थितियों के बीच रेगिस्तानी इलाकों में अकाल से निपटने की एक पुरानी पारंपरिक व्यवस्था फिर चर्चा में है। स्थानीय लोग इसे 'कलार और ढूंगरे' के नाम से जानते हैं। अकाल से मुकाबले के लिए पहले से करते थे चारे का इंतजाम स्थानीय निवासियों के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान…
Read Moreराजस्थान के खनन क्षेत्र को बड़ी सौगात, भीलवाड़ा में सैंडस्टोन के 18 प्लॉट्स की होगी नीलामी
उदयपुर राजस्थान के खनन क्षेत्र को धनतेरस पर बड़ी सौगात मिली है। भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया क्षेत्र में सैंडस्टोन (बुआनी पत्थर) खनन को विस्तार देने की तैयारी पूरी हो गई है। ब्रजपुरा में पहले नीलाम किए गए 5 प्लॉट्स की दोबारा नीलामी और आंटी गांव में 13 नए प्लॉट्स के ई-ऑक्शन का रास्ता साफ हो गया है। इस तरह कुल 18 प्लॉट्स की नीलामी से प्रदेश के खनन क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी। सरकार को करोड़ों रुपए का राजस्व मिलने के साथ स्थानीय युवाओं, श्रमिकों और खनन से जुड़े कारोबारियों…
Read Moreसंत बोले, मुख्यमंत्री योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति
अयोध्या अयोध्या दीपोत्सव 2026 के अवसर पर राम कथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संतों का सम्मान किया। उन्होंने संतों को मिष्ठान, दक्षिणा और उपहार भेंट किए। इस अवसर पर संतों ने अयोध्या के विकास, धर्म-संस्कृति के संरक्षण और दीपोत्सव को नया स्वरूप देने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की। सुग्रीव किला अयोध्या के महंत स्वामी विश्ववेश प्रपन्नाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कारण हिंदू धर्म, संस्कृति और हिंदू समाज सुरक्षित हैं। वहीं, हरिधाम पीठ गोपाल मंदिर के महंत जगद्गुरु राम दिनेशाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री के…
Read Moreबस्तर के नक्सलमुक्त गांवों में पहली बार मनेगी दिवाली, अब नहीं सताएगा नक्सलियों का खौफ
रायपुर. नक्सलमुक्त होने के बाद बस्तर के कई गांवों में पहली बार दिवाली मनेगी। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, नक्सलमुक्त होने के बाद बस्तर में बहुत सारे परिवर्तन आए हैं। ग्रामीणों में उत्साह और उत्सव का माहौल है। अब वहां ऐसी स्थिति नहीं है कि शिक्षा दूतों का गला काट दिया जाएगा या जन अदालत लगाकर उनकी हत्या कर दी जाएगी। नक्सलमुक्त बस्तर में सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। नक्सलवाद पूरी तरह खत्म नहीं होने के दीपक बैज के बयान पर विजय शर्मा ने कहा, दीपक बैज अपने कार्यकाल…
Read Moreएनएमडीसी के तत्वावधान में हैदराबाद विश्वविद्यालय में‘प्रवासी हिंदी साहित्य’ पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न
हैदराबाद विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा एनएमडीसी लिमिटेड के सहयोग से ‘प्रवासी हिंदी साहित्य : सामाजिक-सांस्कृतिक परिदृश्य’ विषय पर एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हाइब्रिड मोड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संगोष्ठी में देश-विदेश के विद्वानों, साहित्यकारों और शोधार्थियों ने सहभागिता करते हुए प्रवासी हिंदी साहित्य की विविध प्रवृत्तियों, चुनौतियों तथा संभावनाओं पर गंभीर विमर्श किया। संगोष्ठी का बीज व्याख्यान लंदन स्थित सुप्रसिद्ध प्रवासी लेखिका दिव्या माथुर ने प्रस्तुत किया। उन्होंने विदेशों में बसे भारतीय समुदाय के सामाजिक-सांस्कृतिक संघर्षों तथा उनकी साहित्यिक अभिव्यक्तियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्वभर…
Read Moreराजस्थान: सरपंच चुनाव में वोट नहीं देने पर बेटे ने माता-पिता पर किया हमला, मां की मौत
उदयपुर राजस्थान के उदयपुर जिले में सरपंच चुनाव में चचेरे भाई को वोट नहीं देने की बात को लेकर परिवार में शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने अपने ही माता-पिता पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई मां और बड़े भाई को भी आरोपी ने नहीं बख्शा। हमले में गंभीर घायल मां ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि पिता का उपचार जारी है। घटना शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महुवाड़ा गांव में हुई। थानाधिकारी सोहनलाल…
Read Moreकरंट हादसे में उजड़ा परिवार, CG में पिता-पुत्र के बाद मां ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम
बलौदा बाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में शुक्रवार को करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से झुलसी महिला ने भी आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इस घटना ने अब पूरे परिवार की दिपावली की खुशियों को मातम में बदल दिया है। जानिए कब और कैसे हुई थी घटना बता दें कि नेहरू चौक में रहने वाले राकेश गुप्ता शुक्रवार सुबह घर में साफ सफाई कर रहे थे। इसी दौरान वह घर से महज पांच फीट की दूरी से गुजर रही हाईटेंशन बिजली…
Read Moreयोगी सरकार का दिवाली गिफ्ट, यूपी के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 5% बढ़ा
लखनऊ केंद्र सरकार के बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा दिवाली गिफ्ट दिया है. दिवाली से ठीक एक दिन पहले कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी गई है. योगी सरकार ने जुलाई महीने से प्रभावी होने वाले महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में इजाफा किया है। सातवें वेतन आयोग के तहत (7th Pay Commission) के तहत योगी सरकार ने कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को 58 फीसदी से बढ़ाकर 63 फीसदी कर दिया है. इसका मतलब है कि 5…
Read Moreत्योहारी सीजन में रेलवे की बड़ी तैयारी, राजस्थान से 111 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
जयपुर त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से 111 स्पेशल ट्रेनों के 925 ट्रिप चलाए जा रहे हैं। वहीं, 7 से 11 नवंबर तक उत्तर पश्चिम रेलवे के चारों मंडलों से 30 ट्रिप स्पेशल ट्रेनें संचालित होंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए 50 जोड़ी नियमित ट्रेनों में 140 अतिरिक्त डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी भी की गई है। 7 से 11 नवंबर के बीच अजमेर मंडल से 12, बीकानेर मंडल से 6, जयपुर मंडल से 6 और जोधपुर मंडल से 6 ट्रिप संचालित…
Read Moreदुर्ग में 4 करोड़ रुपये के वाहन सुपुर्दनामे के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी
दुर्ग. वाहन के भीतर गुप्त रूप से चार करोड़ रुपए रखकर ले जा रहे आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था। इस मामले में 4 करोड रुपए के सुपुर्द नामा को लेकर कोर्ट में आवेदन लगाया गया था। जिस पर सुनवाई की तारीख बढ़ाकर 2 नवंबर की गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार तिवारी ने बताया कि रकम सुपुर्द नामा के लिए आवेदक कमलेश आर शाह ने प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शेख अशरफ की अदालत में नया आवेदन प्रस्तुत किया था इस पर 5 नवंबर को सुनाई होने वाली थी, परंतु किसी…
Read Moreडोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली, तोहफे में मिली हनुमान चालीसा; भारतीयों के लिए दिया बड़ा संदेश?
वॉशिंगटन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में भारतीय मूल के लोगों के साथ दिवाली मनाई है। अमेरिकी समय के मुताबिक शुक्रवार को वाइट हाउस में दिवाली समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान भारतीय मूल के कई प्रभावशाली लोग जैसे कारोबारी विशाल गोंडल, मिशेलिन-स्टार शेफ विकास खन्ना और कनाडा की पूर्व सांसद रूबी ढल्ला शामिल थीं। कारोबारी विशाल गोंडल ने वाइट हाउस के ओवल ऑफिस में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की और अमेरिकी राष्ट्रपति को हनुमान चालीसा की एक प्रति भेंट की। मध्यावधि चुनाव में मिली…
Read More
