गुरु-शिष्य संवाद से विद्यार्थियों ने शिक्षा, संस्कार, जीवन मूल्यों एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों पर प्राप्त किया मार्गदर्शन

भोपाल गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में आयोजित गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा पर मंगलवार को स्कूलों में गुरु-शिष्य संवाद कार्यक्रम हुए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों एवं अतिथियों के साथ संवाद कर शिक्षा, संस्कार, जीवन मूल्यों तथा व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। उमरिया, नरसिंहपुर एवं बालाघाट सहित विभिन्न जिलों के सांदीपनि विद्यालयों में गुरु-शिष्य संवाद के साथ सरस्वती वंदना, गुरु महिमा गीत, सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, पालकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साह के…

Read More

दतिया में चुनाव प्रचार समाप्ति के बाद बाहरी लोगों को जिला छोड़ने के निर्देश

भोपाल  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा उप निर्वाचन-2026 के तहत जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला दण्डाधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी  स्वप्निल वानखड़े ने आदेश जारी कर निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार चुनाव प्रचार में लगे प्रत्याशियों एवं राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा अन्य बाहरी व्यक्तियों को मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व, अर्थात 28 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक दतिया जिले की सीमा छोड़नी होगी। पुलिस अधीक्षक को इस आदेश का कड़ाई से…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉफी टेबल बुक “एमपीआरडीसी : कनेक्टिंग पीपुल थ्रू क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर” का किया विमोचन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कॉफी टेबल बुक "एमपीआरडीसी: कनेक्टिंग पीपुल थ्रू क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर" का मंत्रालय में विमोचन किया। यह पुस्तक लोक निर्माण विभाग और मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा, प्रदेश के आधारभूत ढांचे के विकास, आधुनिक सड़क संपर्क और सतत प्रगति की प्रेरणादायक यात्रा को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से इकोनॉमिक टाइम्स और अन्य स्टेकहोल्डर्स के सहयोग से तैयार की गई है। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री  राकेश सिंह, मुख्य सचिव  अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव  नीरज मंडलोई,  मनीष रस्तोगी, प्रमुख सचिव  सुखबीर सिंह तथा विभागीय अधिकारी…

Read More

ग्रीन हाइड्रोजन समेत स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे क्रिस्प और मैनिट

भोपाल सेंटर फॉर रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल स्टाफ परफॉर्मेंस (क्रिस्प) और मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट), भोपाल के बीच ग्रीन हाइड्रोजन एवं स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में कौशल विकास, अनुसंधान एवं स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण एम.ओ.यू पर हस्ताक्षर हुए। यह साझेदारी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के विजन के अनुरूप देश में ग्रीन हाइड्रोजन, ग्रीन अमोनिया, डीकार्बोनाइजेशन तथा कार्बन न्यूट्रल तकनीकों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस सहयोग के माध्यम…

Read More

सिवनी की 8 ट्रांसमिशन लाइनों ने कायम की मिसाल, करीब 1500 दिनों से निर्बाध जारी है विद्युत पारेषण

भोपाल  ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) की सिवनी स्थित 8 एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज (ईएचवी) ट्रांसमिशन लाइनों ने विश्वसनीय विद्युत पारेषण का नया मानदंड स्थापित किया है। इन लाइनों पर पिछले लगभग चार वर्षों अर्थात करीब 1500 दिनों से एक भी ब्रेकडाउन दर्ज नहीं हुआ है और इनके माध्यम से लगातार निर्बाध विद्युत पारेषण किया जा रहा है। मंत्री  तोमर ने बताया कि सिवनी की इन ट्रांसमिशन लाइनों की यह उपलब्धि केवल तकनीकी दक्षता का उदाहरण नहीं है, बल्कि कंपनी के अभियंताओं,…

Read More

इंदौर में 1लाख 75 हजार से अधिक नागरिकों ने एक साथ नशामुक्ति की ई-शपथ लेकर बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 (Say No To Drugs)" अभियान के अंतर्गत इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने जनभागीदारी का नया इतिहास रचते हुए एक साथ 1लाख 75 हजार 451 नागरिकोंको नशामुक्ति की ई-शपथ दिलाकर नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। यह उपलब्धि न केवल इंदौर, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस एवं नागरिकों की साझा प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। अभियान के अंतर्गत 28 जुलाई 2026 को आयोजित राज्य के सबसे बड़े ई-शपथ…

Read More

जमीनी अनुभव ही बनेंगे प्रशिक्षण, डिजिटल नवाचार और सेवा सुधार की नई दिशा

भोपाल  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण एवं रूपांतरण के उद्देश्य से मंगलवार को संचालनालय, महिला एवं बाल विकास, भोपाल में राज्य स्तरीय विचार-मंथन (ब्रेनस्टॉर्मिंग) कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रदेश के सभी संभागों से चयनित सक्रिय, नवाचारी एवं कार्य के प्रति समर्पित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त सुश्री निधि निवेदिता ने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनके अनुभव, सुझाव, नवाचार और जमीनी चुनौतियों को विस्तार से सुना। आयुक्त सुश्री निधि निवेदिता ने कहा कि इस कार्यशाला में…

Read More

“महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व” के रूप में मनाई जाएगी गुरू पूर्णिमा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संपूर्ण प्रदेश में इस वर्ष गुरू पूर्णिमा 'महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व' के रूप में मनाई जाएगी। महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व के रूप में मनाई जा रही गुरू पूर्णिमा को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाया जायेगा। इसे सांस्कृतिक-शैक्षणिक जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए, जिससे गुरु-शिष्य परम्परा का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले यह विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रीगणों को गुरु पूर्णिमा की अग्रिम शुभकामनाएं…

Read More

इंदौर एवं छतरपुर में 1 करोड़ 31 लाख रुपये से अधिक मूल्‍य की अवैध शराब जब्त

भोपाल  प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लगातार सघन एवं सुनियोजित कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में इंदौर एवं छतरपुर पुलिस ने अलग – अलग कार्यवा‍ही करते हुऐ 1 करोड़ 31 लाख रुपये से अधिक कीमत की अवैध शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त दो ट्रक, एक कार एवं मोटरसाइकिल को जब्त किया है। इंदौर थाना कनाड़िया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का परिवहन कर रहे गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खेड़ापति हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छोला रोड स्थित  खेड़ापति हनुमान मंदिर में की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को निशातपुरा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के स्टॉपेज प्रारंभ होने के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के पश्चात  खेड़ापति हनुमान मंदिर में दर्शन किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  खेड़ापति हनुमान लोक के चल रहे निर्माण कार्यों का भी अवलोकन किया। खेल युवक कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने खेड़ापति लोक के निर्माण कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनेक श्रद्धालुओं से…

Read More

ग्वालियर पुलिस का ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान: ड्रिंक एंड ड्राइव पर कड़ा प्रहार, 05 कारें जब्त

ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह (भापुसे) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर सुजावल जग्गा (भापुसे) एवं डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में  यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा सड़क सुरक्षा एवं नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत यातायात पुलिस ग्वालियर द्वारा शहर में 04 स्थान (गोला का मंदिर, 7no चौराहा, कलेक्ट्रेट रोड और मंडेर की माता चौराहे)  पर चेकिंग के दौरान वाहन करीब 150 वाहनों को चेक कर अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" के अंतर्गत नशे के…

Read More

सिंहस्थ: 2028 के दृष्टिगत बढ़ाई जा रही रेल सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आगामी सिंहस्थ : 2028 के दृष्टिगत रेलवे सुविधाओं के विस्तार का कार्य निरंतर चल रहा है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। हर विभाग में नए कीर्तिमान गढ़े जा रहे हैं। भोपाल को निशातपुरा के रूप में चौथे रेलवे स्टेशन की सौगात मिली है। गत 12 साल में रेलवे का "न भूतो न भविष्यति" विकास हुआ है। भारतीय रेलवे में द्रुत गति से विकास कार्य हो रहे हैं। यह निशातपुरा स्टेशन के शुभारंभ से अब नई दिल्ली…

Read More

थाना निशातपुरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कुख्यात 10000/-रुपये का इनामी बदमाश काला उर्फ नजफ ईरानी गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस आयुक्त भोपाल संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल शैलेन्द्र सिंह चौहान द्वारा थाना निशातपुरा क्षेत्र अंतर्गत ईरानी डेरा, अमन कॉलोनी में निवास करने वाले आदतन अपराधियों एवं इनामी बदमाशों की धरपकड़ के संबंध में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन-04 आदर्शकांत शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-04 संजीव पाठक तथा सहायक पुलिस आयुक्त शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निशातपुरा मनोज पटवा, निरीक्षक अनिल यादव, थाना प्रभारी छोला मंदिर सरस्वती तिवारी, निरीक्षक विनोद पंथी एवं उपनिरीक्षक अशोक…

Read More

ट्विशा केस में दोनों आरोपियों को राहत नहीं, 11 अगस्त तक बढ़ी न्यायिक हिरासत; वॉइस सैंपल पर बचाव पक्ष की आपत्ति

भोपाल  ट्विशा शर्मा केस में आरोपी गिरिबाला और समर्थ सिंह को राहत नहीं मिली है। 11 अगस्त तक दोनों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। साथ ही दोनों ने सीबीआई को वॉयस सैंपल भी दिए हैं। सीबीआई पूरे मामले की जांच कर रही है। इसके बाद चार्जशीट पेश करेगी। 11 अगस्त तक बढ़ा दी न्यायिक हिरासत भोपाल कोर्ट ने ट्विशा शर्मा की मौत मामले में आरोपी गिरिबाला और समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 11 अगस्त तक बढ़ा दी है। सुनवाई के दौरान, सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि गवाहों…

Read More

उच्च न्यायालय के आदेश के पालन हेतु दल गठित, 27 जुलाई को स्थल निरीक्षण

ग्वालियर। उच्च न्यायालय, खंडपीठ ग्वालियर के एक आदेश के अनुपालन में एक महत्वपूर्ण दल का गठन किया है। यह दल कलेक्टर न्यायालय द्वारा गत 22 सितंबर 2023 और 03 अक्टूबर 2024 को पारित आदेशों के साथ-साथ उच्च न्यायालय द्वारा गत 20 जुलाई 2026 को दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेगा।  यह कार्रवाई आवेदक भारत सिंह गुर्जर द्वारा उच्च न्यायालय में दायर रिट याचिका क्रमांक 37905/2024 के संदर्भ में की जा रही है, जिसमें उच्च न्यायालय ने एक सप्ताह के भीतर आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।…

Read More