सावन मेला में दुकानें लगाने के इच्छुक दुकानदारों को एक और अवसर

ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेंला प्राधिकरण द्वारा आयोजित सावन मेले में इच्छुक दुकानदारों को दुकानें आवंटित कराने का एक और मौका दिया गया है। मेला सचिव से प्राप्त जानकारी के अनुसार शेष बची 40 दुकानों की आवंटन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए एमपी ऑनलाइन पोर्टल खोला जा रहा है। इच्छुक दुकानदारों से अतिशीघ्र ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया गया है। 

Read More

उपखंड स्तर पर जनसुनवाई को मिला नया आयाम, कलेक्टर ने मझौली में सुनीं आमजन की समस्याएं

सीधी। जिले में जनसुनवाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी, परिणाममुखी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक नई पहल के तहत कलेक्टर विकास मिश्रा ने मंगलवार को जनपद पंचायत मझौली के प्रज्ञा भवन में आयोजित जनसुनवाई में स्वयं उपस्थित होकर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कुल 235 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने एक-एक आवेदक से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों…

Read More

प्रभारी मंत्री सिलावट सांदीपनि कन्या विद्यालय में गुरू पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे

ग्वालियर। जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट 29 जुलाई को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री सिलावट 29 जुलाई को प्रात: 10 बजे शासकीय सांदीपनि कन्या विद्यालय मलगढ़ा पहुँचकर गुरुपूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे। सिलावट ग्वालियर प्रवास के दौरान अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद सायंकाल 7.50 बजे ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुँचकर रेल मार्ग द्वारा इंदौर के लिये प्रस्थान करेंगे। 

Read More

श्रम प्रहरी अभियान से जुड़ें, ग्वालियर जिले को बाल श्रम मुक्त बनाएं

ग्वालियर.  श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की सुरक्षा, बाल श्रम उन्मूलन एवं सुरक्षित कार्यस्थलों के निर्माण के उद्देश्य से "श्रम प्रहरी" अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के माध्यम से श्रमिक हितों की रक्षा और श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अभियान के अंतर्गत नागरिकों से अपील की गई है कि यदि उनके आस-पास कोई अपंजीकृत कारखाना, अवैध औद्योगिक इकाई, असुरक्षित कार्यस्थल अथवा बाल श्रम से संबंधित कोई मामला दिखाई देता है, तो उसकी सूचना तत्काल…

Read More

MP हाई कोर्ट से बड़ी राहत, पदोन्नति आदेश अंतिम फैसले के अधीन रहेगा; राज्य सरकार को जारी किया नोटिस

 जबलपुर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह की एकलपीठ ने सीहोर के वनरक्षक की याचिका पर राज्य शासन सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं। चार सप्ताह में जवाब पेश करने के निर्देश साथ ही अंतरिम राहत देते हुए कहा है कि यदि इस अवधि में वनपाल पद पर कोई पदोन्नति आदेश जारी किया जाता है तो वह इस याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। याचिकाकर्ता संतोष कुमार साहू की ओर से अधिवक्ता मोहनलाल शर्मा, शिवम…

Read More

होमस्टे को प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन और वन विभाग मिलकर कार्य करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

होमस्टे को प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन और वन विभाग मिलकर कार्य करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगोरिया उत्सव का राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए मार्ग सुविधा केन्द्रों के साथ हॉस्पिटल, पेट्रोल पम्प आदि भी हों कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए प्रत्येक 15 से 20 कि.मी. पर भोजन-प्रसादी की व्यवस्था हो मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की समीक्षा भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार और उनके बेहतर संचालन के लिए पर्यटन विभाग, वन…

Read More

महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व के रूप में मनाई जाएगी गुरू पूर्णिमा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व के रूप में मनाई जाएगी गुरू पूर्णिमा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने नव नियुक्त मुख्य सचिव बर्णवाल का किया स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद से पहले किया संबोधित भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संपूर्ण प्रदेश में इस वर्ष गुरू पूर्णिमा 'महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व' के रूप में मनाई जाएगी। महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व के रूप में मनाई जा रही गुरू पूर्णिमा को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाया जायेगा। इसे सांस्कृतिक-शैक्षणिक जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए, जिससे गुरु-शिष्य परम्परा का…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉफी टेबल बुक एमपीआरडीसी : कनेक्टिंग पीपुल थ्रू क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर का किया विमोचन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कॉफी टेबल बुक "एमपीआरडीसी : कनेक्टिंग पीपुल थ्रू क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर" का किया विमोचन प्रदेश के आधारभूत ढांचे के विकास, आधुनिक सड़क संपर्क और सतत् प्रगति को प्रदर्शित करती है पुस्तक भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कॉफी टेबल बुक "एमपीआरडीसी: कनेक्टिंग पीपुल थ्रू क्वालिटी इंफ्रास्ट्रक्चर" का मंत्रालय में विमोचन किया। यह पुस्तक लोक निर्माण विभाग और मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम द्वारा, प्रदेश के आधारभूत ढांचे के विकास, आधुनिक सड़क संपर्क और सतत प्रगति की प्रेरणादायक यात्रा को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से इकोनॉमिक टाइम्स और अन्य…

Read More

भोपाल कूच पर किसानों का मार्च, बैरिकेड तोड़ राजधानी की ओर बढ़े; CM हाउस की सुरक्षा हाई अलर्ट पर

भोपाल मध्यप्रदेश में प्रस्तावित किसान आंदोलन को देखते हुए राजधानी भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि किसान आंदोलन का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा या सीएम हाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मुख्यमंत्री निवास की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पॉलीटेक्निक चौराहा और कमलापार्क तिराहे के आसपास करीब 20 दिन पहले ही पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू कर दी थी। इसके तहत सीएम हाउस के आसपास लगभग एक…

Read More

वेटलैंड में फिर ‘मड रैली’ पर विवाद, NGT 7 साल पहले लगा चुका है रोक; एक्सपर्ट ने जलीय जीवों पर जताया खतरा

भोपाल राजधानी भोपाल के पर्यावरणीय दृष्टि से अति संवेदनशील कलियासोत एवं केरवा जलाशय क्षेत्र में अवैध मड कार रैली और हुड़दंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रत्येक शनिवार और रविवार को हजारों की संख्या में लोग चार पहिया वाहनों के साथ वेटलैंड और कैचमेंट क्षेत्र में प्रवेश कर मड रैली आयोजित करते हैं। इस दौरान कई लोग खुलेआम शराब का सेवन कर लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। स्थानीय लोगों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े लोगों का आरोप…

Read More

MP Police Recruitment 2026: पुलिस विभाग में 9,662 पदों पर होगी भर्ती, मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला

आई टी पार्क स्थापना की निरंतरता को मंजूरी: 8000 को मिलेगा रोजगार महिला एशियन हॉकी चैम्पियन्स 2026 के आयोजन के लिए 18 करोड़ 74 लाख रूपये की सैद्धांतिक स्वीकृति रिहन्द माइक्रो सिंचाई परियोजना के लिए 111 करोड़ रूपये की स्वीकृति मल्हारगढ़ दाबयुक्त वृहद उद्वहन सिंचाई परियोजना के संचालन के लिए 184 करोड़ रूपये की स्वीकृति सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना सहित विभिन्न योजनाओं के लिए 857 करोड़ रूपये की स्वीकृति संकल्प-हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ़ वुमेन, शक्ति सदन और सखी निवास के लिए 198 करोड़ रूपये की स्वीकृति ग्वालियर में वि‌द्युत…

Read More

नीलबड़ रोड स्थित एचपीसीएल पेट्रोल पंप पर देर रात कर्मचारियों से मारपीट

नीलबड़ रोड स्थित एचपीसीएल पेट्रोल पंप पर देर रात कर्मचारियों से मारपीट पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद आई20 कार से आए बदमाशों पर लूट की नीयत से पहुंचने का आरोप भोपाल राजधानी भोपाल के नीलबड़ रोड स्थित एचपीसीएल पेट्रोल पंप पर मंगलवार देर रात करीब 3 से 4 बजे के बीच आई20 कार में सवार कुछ बदमाशों ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना में दो  कर्मचारियों को चोटें भी आई हैं। पेट्रोल पंप प्रबंधन के अनुसार, बदमाश लूट की नीयत…

Read More

भोजशाला विवाद: दो नए वैकल्पिक स्थल तैयार, मस्जिद पक्ष बोला- 500 मीटर दूर नहीं पढ़ेंगे नमाज

 धार प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला विवाद में सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम व्यवस्था के तहत पहले तैयार किए गए 40 पीर (मालीवाड़ा) स्थल को मस्जिद पक्ष द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने नमाज के लिए दो नए वैकल्पिक स्थान तैयार करना शुरू कर दिए हैं। दोनों नए स्थल भोजशाला से करीब 500 मीटर दूर हैं, जबकि पहले प्रस्तावित 40 पीर स्थल की दूरी करीब 900 मीटर थी। इनमें एक बंद पड़ी डिस्टिलरी इकाई के पास और दूसरा समीप स्थित वन विभाग की भूमि पर विकसित…

Read More

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने 41 आवेदकों की सुनी समस्याएं

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने 41 आवेदकों की सुनी समस्याएं  अनूपपुर  कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री बलवीर रमन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 41 आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान अनूपपुर बस्ती की सीताबाई कहार ने भूमि के बंटवारे, वेंकटनगर तहसील जैतहरी के कमलेश यादव ने नहर परियोजना से प्रभावित भूमि का मुआवजा…

Read More

गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सांदीपनि अलंकरण समारोह में होंगे सम्मानित जिले के प्राचार्य

गुरु पूर्णिमा महोत्सव में सांदीपनि अलंकरण समारोह में होंगे सम्मानित जिले के प्राचार्य अनूपपुर जिला शिक्षा अधिकारी श्री तुलाराम अर्मो ने जानकारी दी है कि लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर 29 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय, उज्जैन में आयोजित सांदीपनि अलंकरण समारोह-2026 में अनूपपुर जिले के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बदरा के प्राचार्य श्री भार्गवेंद्र सिंह चौहान को सम्मानित किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी अनूपपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार समारोह में प्रदेश के ऐसे छह विद्यालयों…

Read More