थर्ड पार्टी मोटर बीमा होगा महंगा, प्रीमियम में हो सकती है 10% तक बढ़ोतरी, जानें क्या है सरकार का प्लान

नई दिल्ली सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय थर्ड पार्टी मोटर बीमा के प्रीमियम बढ़ाने पर विचार कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, बीमा प्रीमियम में औसतन 10% की वृद्धि हो सकती है। कुछ नुकसान वाले क्षेत्रों जैसे कि कमर्शियल वाहनों के लिए यह वृद्धि अधिक हो सकती है। स्कूल बसों जैसी श्रेणियों के लिए, वृद्धि कम या बिल्कुल नहीं हो सकती है। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार एक सूत्र ने बताया कि मंत्रालय और बीमा नियामक के बीच थर्ड पार्टी मोटर दरों को बढ़ाने के लिए बातचीत फिर से शुरू हो…

Read More

ईरान-इजरायल में बढ़ा तनाव तो .. भारत को भी लगेगा झटका, होगा 1.21 लाख करोड़ का नुकसान!

नई दिल्ली ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में स्थिति गंभीर हो गई है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ICRA ने चेतावनी दी है कि अगर इस रास्ते से तेल और गैस की सप्लाई में रुकावट आती है तो भारत की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ सकता है। इससे तेल आयात बिल और चालू खाता घाटा (CAD) बढ़ने की आशंका है। साथ ही इससे प्राइवेट सेक्टर का निवेश भी रुक सकता है। 13 जून को इजरायल ने ईरान के सैन्य और ऊर्जा ठिकानों पर…

Read More

पाकिस्तान दुनिया में हिमालयन पिंक सॉल्ट सबसे बड़ा उत्पादक, भारत ने मना किया तो भागा-भागा फिर रहा

नई दिल्ली  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से व्यापारिक रिश्ते तोड़ दिए हैं। इसके बाद पाकिस्तान के सेंधा नमक कारोबारियों को नए बाजार खोजने पड़ रहे हैं। वे इधर-उधर भागते फिरने को मजबूर हैं। भारत पाकिस्तान से 'हिमालयन पिंक सॉल्ट' नाम के सेंधा नमक का बड़ा खरीदार था। पाकिस्तान अब अमेरिका, चीन और वियतनाम जैसे देशों में निर्यात बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान 2024 में 3,50,000 टन सेंधा नमक का निर्यात कर चुका है। इसकी कीमत लगभग 12 करोड़ डॉलर है।…

Read More