पिछले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर एक नहीं, बल्कि 4-5 फिल्में एक साथ रिलीज हुई थी. कुछ बॉलीवुड से तो कुछ साउथ की बड़ी फिल्मों के बीच क्लैश हुआ. प्रहार, नई नवेली, रणबाली, और एक हॉलीवुड की स्ट्रीट फाइटर सिनेमाघरों में लगीं. मगर इन सभी का जादू सिनेमा के 'थलाइवा' रजनीकांत के आगे फीका सा पड़ गया. रजनीकांत के आगे सब फीके पड़े! रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर 2 लेकर आए, जो उनकी तीन साल पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल है. टाइगर मुथुवेल पांड्यन के रोल में उन्हें बड़ा पसंद किया गया…
Read MoreCategory: मनोरंजन
मनोज बाजपेयी ने ‘घूसखोर पंडत’ विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बदला गया फिल्म का नाम
कई महीनों पहले मनोज बाजपेयी की नेटफ्लिक्स फिल्म के टाइटल पर बवाल खड़ा हो गया था. फिल्म का नाम घूसखोर पंडत था, जिसपर कई लोगों ने नाराजगी जाहिर की. उनका कहना था कि ‘घूसखोर’ और ‘पंडत’ शब्दों को साथ इस्तेमाल करने से एक खास समुदाय को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है. मामला इतना बढ़ा कि फिल्म के खिलाफ FIR भी दर्ज हुई और कोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई. बाद में फिल्म का प्रमोशनल मटीरियल भी हटा दिया गया था. टाइटल पर छिड़े विवाद से क्या था…
Read Moreबिग बॉस 20 में स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर बवाल, गर्लफ्रेंड काशवी का रिएक्शन वायरल
बिग बॉस 20 में यूट्यूबर स्काउट ओपी और एक्ट्रेस लव गिल का रिश्ता क्या कहलाता है, ये सवाल हर किसी के जहन में है. पब्लिक के अलावा सेलेब्स भी दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाने लगे हैं. भाई-बहन बोलकर जिस तरह की नजदीकियां उनके बीच देखने को मिलती है, उससे हर कोई अनकंफर्टेबल हो जाता है. बीते एपिसोड में दिखी उनकी करीबी फिर से चर्चा में है. लव-स्काउट के रिश्ते पर सवाल बीबी हाउस में कैप्टेंसी टास्क को लेकर एक एक्टिविटी हुई थी. जिसमें स्काउट को कैप्टेंसी के लिए 3…
Read Moreरजनीकांत की जेलर 2 ने 8 दिन में कमाए 606 करोड़, दूसरे हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी रफ्तार
तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 रिकॉर्ड-तोड़ कमाई कर गई है. मात्र आठ दिनों के अंदर-अंदर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. रजनीकांत का स्टारडम सभी के सिर चढ़कर बोला, और ये उनके करियर की चौथी बड़ी फिल्म साबित हुई. हालांकि दूसरा हफ्ता शुरू होते ही इसके हाथ थोड़ी निराशा भी लगी है. दूसरे हफ्ते धीमी पड़ी रफ्तार सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, पहले हफ्ते के मुकाबले फिल्म जेलर 2 ने अपने दूसरे हफ्ते की शुरुआत काफी धीमी की है. गुरुवार को अपने आठवें दिन इसने…
Read Moreमुंबई के अमेरिकन स्कूल को धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के नाम का जिक्र
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग का मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि मायानगरी मुंबई में एक नए विवाद और धमकी ने पुलिस से लेकर आम लोगों तक की नींद उड़ा दी है. इस बार निशाना किसी सीधे सितारे का घर नहीं, बल्कि मुंबई के एक प्रतिष्ठित अमेरिकन स्कूल बना है, जिसे एक खौफनाक धमकी भरा ईमेल मिला है. इस ईमेल की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें महानायक अमिताभ बच्चन, दिलजीत दोसांझ समेत कई अन्य प्रमुख हस्तियों के नामों का सीधा…
Read Moreसुशांत सिंह राजपूत से अस्पताल में मिली थीं स्मिता जयकर, रिया चक्रवर्ती ने कराया था हीलिंग सेशन
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और आध्यात्मिक हीलर स्मिता जयकर ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत से अपनी मुलाकात को याद किया, जहां वे डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे. उन्होंने रिया चक्रवर्ती द्वारा अपने रिश्ते के दौरान सुशांत की मदद करने की कोशिशों के बारे में भी बात की. सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में, स्मिता ने बताया कि उन्होंने अस्पताल में सुशांत से मुलाकात की थी और उन्हें एक 'हीलिंग सेशन' (उपचार सत्र) देने की पेशकश की थी. रिया चक्रवर्ती जिनके साथ स्मिता ने 'सोनाली…
Read More3 नवंबर को बनेगा गजकेसरी राजयोग, कर्क-तुला-धनु राशि वालों को धन और तरक्की के मिल सकते हैं अवसर
ज्योतिष शास्त्र में गुरु और चंद्रमा दोनों को खास माना जाता है. चंद्रमा का संबंध मन और भावनाओं से है, जबकि गुरु को ज्ञान, भाग्य और सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है. नवंबर की शुरुआत में चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से गुरु मौजूद हैं. ऐसे में दोनों ग्रहों के एक साथ आने से गजकेसरी राजयोग बनेगा. गजकेसरी राजयोग बनने की वजह से कुछ राशि वालों को नौकरी, कारोबार और पैसों के मामले में फायदा मिल सकता है. तो आइए जानते हैं, किन राशियों के लिए यह…
Read Moreशरद पूर्णिमा 2026: 25 अक्टूबर को रखें खीर, जानें पूजा का शुभ समय और मां लक्ष्मी की आराधना का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है. इसे साल की सबसे खास पूर्णिमा तिथियों में से एक माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस रात चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है और उसकी रोशनी को अमृत के समान माना जाता है. यही वजह है कि शरद पूर्णिमा पर खीर बनाकर चांदनी में रखने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है और घर में सुख-समृद्धि की कामना की जाती है. हालांकि, इस बार पूर्णिमा तिथि…
Read Moreदिवाली के बाद गुरु-मंगल की युति, मेष-सिंह-कुंभ राशि वालों को मिल सकते हैं तरक्की के नए अवसर
ज्योतिष शास्त्र में गुरु और मंगल की युति को खास माना जाता है. गुरु को ज्ञान, भाग्य, धन और विस्तार का कारक माना जाता है, जबकि मंगल साहस, ऊर्जा, पराक्रम और भूमि से जुड़े मामलों का प्रतिनिधित्व करते हैं. ऐसे में इन दोनों ग्रहों का संयोग कुछ राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक स्थिति के लिहाज से अनुकूल माना जा रहा है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, मेष, सिंह और कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. आइए जानते हैं इन तीन…
Read Moreउड़ता तीर’ मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और राहुल बोस की अदाकारी ने जमाया रंग
बॉलीवुड में जासूसी, देशभक्ति और कॉमेडी का तड़का लगाकर दर्शकों को हंसाने और रोमांचित करने की कोशिश नई नहीं है, लेकिन हर बार यह फॉर्मूला काम करे, जरूरी नहीं. आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ भी कुछ ऐसे ही मसाले लेकर आई है, जहां जासूसी मिशन है, पहचान का झोल है और कहानी में कॉमेडी का तड़का भी लगाया गया है. मगर सवाल यह है कि क्या फिल्म इन तमाम मसालों को मिलाकर मनोरंजन की चटपटी डिश परोस पाती है या फिर कहानी उलझकर रह जाती…
Read Moreरश्मिका मंदाना का स्किन शो पर दो टूक जवाब, बोलीं- ‘मैं एक्सपोज नहीं करूंगी’
मुंबई साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली रश्मिका मंदाना एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि फिल्मी पर्दे पर एक्सपोजर और एक्ट्रेसेस की अपनी पसंद से जुड़े उनके बेबाक विचार हैं। राम चरण की फिल्म पेड्डी में जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर उठे विवाद पर अब रश्मिका और उनके पति विजय देवरकोंडा ने भी अपनी बात रखी है. रश्मिका ने साफ कहा कि वह हर तरह के कपड़े पहनने या जरूरत से ज्यादा स्किन शो करने…
Read More27 अक्टूबर से शुरू होगा कार्तिक मास, दीपावली से छठ और देवउठनी एकादशी तक होंगे प्रमुख पर्व
भक्ति, साधना, संयम और पुण्य अर्जित करने की परंपराओं से जुड़ा कार्तिक मास में प्रमुख पर्व त्योहार होंगे। शरद ऋतु की शीतलता के बीच दीपों की रोशनी, मंदिरों में गूंजते भजन, तुलसी पूजन और पवित्र नदियों में स्नान के साथ यह महीना धार्मिक आस्था और लोकसंस्कृति का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा। 27 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलने वाले इस मास में करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ महापर्व, देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह और कार्तिक पूर्णिमा जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास…
Read More23 अक्टूबर राशिफल: शुक्रवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की के योग
मेष राशि- अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। कामकाज में खुद को साबित करने का अवसर मिलेगा। पैसों के मामले में लाभ के योग हैं, लेकिन खर्च पर नजर रखना जरूरी होगा। रिश्तों में संवेदनशीलता बनाए रखें। सेहत ठीक रहेगी, बस लापरवाही से बचें। वृषभ राशि- दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। काम में धैर्य रखें और किसी से बहस में पड़ने से बचें। रिश्तों में साफगोई और भरोसा जरूरी रहेगा। खर्च करते समय सावधानी बरतें। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन तनाव से दूरी बनाना आपके लिए फायदेमंद…
Read Moreटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोर्ट में रो पड़ी आरोपी राधा, 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजे गए चारों आरोपी
मुंबई मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में शुक्रवार को उस वक्त सबका ध्यान आरोपी राधा पर गया, जब वह कोर्ट में रोने लगी. मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट में रिमांड की कार्यवाही शुरू होने से पहले राधा फूट-फूटकर रोती दिखी. राधा को तीन अन्य आरोपियों बबीता, कुनाल और सुमित के साथ अदालत में पेश किया गया था। इन चारों पर फायरिंग में शामिल आरोपियों को हथियार मुहैया कराने और लॉजिस्टिक मदद देने का आरोप है. अदालत ने आरोपियों को 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत…
Read Moreशरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को, मां लक्ष्मी की पूजा और चांदनी में खीर रखने की परंपरा।
शरद ऋतु की शीतल चांदनी, छतों पर रखी खीर और मां लक्ष्मी की आराधना। शरद पूर्णिमा की रात आस्था, आरोग्य और समृद्धि का संदेश लेकर आएगी। 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूर्णिमा और व्रत की पूर्णिमा मनाई जाएगी। इस अवसर पर श्रद्धालु मां लक्ष्मी, भगवान विष्णु, कुबेर और इंद्र की पूजा-अर्चना करेंगे। मिथिलांचल में नवविवाहित वर के घर पारंपरिक कोजगरा उत्सव की रौनक दिखेगी। पंडित राकेश झा ने पंचांगों के हवाले से बताया कि आश्विन शुक्ल पूर्णिमा पर रेवती नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के…
Read More
