Breaking
21 Nov 2026, Sat

बिग ब्रेकिंग : प्रश्नकाल शुरु होते ही उठा JJM का मुद्दा, BJP विधायकों ने कहा-‘ये 100 करोड़ के घोटाले का मामला है…’, मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विधायकों ने जांच की मांग की, सदन से विपक्ष ने किया वॉकआउट

 

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 02 जनवरी, 2022

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत आज से हो गई है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सबसे पहले भानुप्रतापुर से नव निर्वाचित विधायक सावित्री मंडावी ने शपथ ली। भानुप्रतापुर की नवनिर्वाचित विधायक सावित्री मंडावी ने शपथ ली। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने नवनिर्वाचित विधायक सावित्री मंडावी को शपथ दिलाई।

 

वहीं प्रश्नकाल शुरु होते ही जल जीवन मिशन का मुद्दा उठा। विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी ने जल जीवन मिशन का मुद्दा उठाया। इस दौरान बांधी ने जल जीवन मिशन के टेंडर संबंधित सवाल पूछा। मंत्री रुद्र कुमार के जवाब पर असंतुष्ट BJP विधायकों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए टेंडर और संशोधन के मामलों में सवाल खड़ा किया।

ये भी पढ़ें :  काम की खबर : छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से लागू होगी बेरोजगारी भत्ता योजना, ये होंगे पात्र और अपात्र हितग्राही, ऐसे करें आवेदन...

अपने सवाल में डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने पूछा, क्या लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री महोदय यह बताने की कृपा करेंगे कि बिलासपुर जिले में 15 जुलाई 2022 से दिनांक 07 दिसम्बर 2022 तक जनजीवन मिशन के तहत कितने टेडर निकले और किसने टेंडरों के लिए रिटेंडर या संशोधित किया गया ?

 

ये भी पढ़ें :  Raipur: पर्यावरण संरक्षण के लिए 01 जून को छत्तीसगढ़ में पांच लाख लोग लेंगे शपथ

उन्होंने पूछा कि संशोधित टेंडर के लिए कितनी समय-सीमा निर्धारित की गयी थी? ऑनलाइन फाइन रिटेंडर के लिए क्या समय-सीमा निर्धारित की गई।

 

जवाब में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरु रूद्र कुमार ने बताया कि बिलासपुर जिले में 15 जुलाई 2022 से दिनांक 07 दिसम्बर 2022 एक जल जीवन मिशन के तहत कुल 201 टेंडर निकाले गये। इनमें से 80 टेंडर- रिटेंडर तथा 15 टैंडरों के समय- सीमा में संशोधन किया गया।

ये भी पढ़ें :  मुखबिरी के संदेह में नक्सलियों ने युवक को मार डाला... जंगल में की निर्ममता से हत्या नक्सलियों ने एक बार फिर ग्रामीण की हत्या कर दी

पीएचई मंत्री रुद्र कुमार लगातार जवाब देते रहे। इस दौरान भाजपा विधायकों ने आरोप लगाया कि ये 100 करोड़ के घोटाले का मामला है और इसकी समिति बनाकर जांच होनी चाहिए। इस दौरान पीएचई मंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायकों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *