पहली बार बिना विग के इवेंट में पहुंची हिना खान

मुंबई

हिना खान एक इवेंट में पहुंचीं। वो कैंसर से जूझ रही हैं। उन्होंने इस बीमारी के ट्रीटमेंट की शुरुआत में खुद ही अपने बालों को मुंडवा लिया था और अपने ही बालों से विग बनवाए थे। अभी तक वो हर जगह विग पहने ही नजर आ रही थीं। लेकिन अब पहली बार वो बिना विग के एक इवेंट में पहुंची हैं। उनका वीडियो वायरल हो रहा है। हेल्थ में ये सुधार देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हर कोई उनपर प्यार बरसा रहा है।

ये भी पढ़ें :  कॉम्पिटिटर्स से बने पार्टनर: Siri और Apple Intelligence को मजबूत करने के लिए Apple ने Google से मिलाया हाथ

हिना खान ने साल 2024 में सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि वो ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। इसके बाद उनका इलाज शुरू हुआ। कीमोथेरेपी के दौरान जब उनकी हालत खराब हो जाती थी, तब वो इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस से अपना दर्द बयां करती थीं। इस पूरी जर्नी के दौरान फैंस हमेशा उनकी हिम्मत की दाद देते दिखे हैं।

ये भी पढ़ें :  सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर के नए गाने 'सिकंदर नाचे' का टीजर रिलीज

हिना ने कहा- अभी इतने ही बाल आए हैं
हाल ही में उमराह करने के बाद लौटीं हिना खान को एक इवेंट में स्पॉट किया गया। जब वो रेड कारपेट पर आईं तो उन्होंने पपाराजी से पूछा, 'आज मैं सबसे अलग लग रही हूं, कैसी लग रही हूं?' सभी ने हिना का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की 'अक्षरा' ने कहा, 'अभी तक इतने ही बाल आए हैं।' हिना ने ये भी बताया कि वो नर्वस फील कर रही थीं। उन्होंने कहा, 'मैं नर्वस थी… किसी दिन मैं अपने असली बालों के साथ वापस आऊंगी। अच्छी लग रही हूं या नहीं?'

ये भी पढ़ें :  अक्षय कुमार को टॉम क्रूज ने कॉपी किया!

उमराह करने गई थीं हिना
हिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो हाल ही में उमराह पर गई थीं, जहां से अपना वीडियो और ढेर सारी फोटोज शेयर की थीं। उन्होंने इसके लिए अल्लाह का शुक्रिया भी अदा किया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment