हैदराबाद के राचकोंडा पुलिस ने कैब ड्राइवर को किया गिरफ्तार, जर्मन महिला को बनाया था हवस का शिकार

नई दिल्ली
हैदराबाद के राचकोंडा पुलिस ने कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया। ड्राइवर पर आरोप है कि उसने जर्मनी की 25 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न किया है। महिला के बयान और अन्य जानकारी के आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई और उसे गिरफ्तार किया गया। राचकोंडा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  VHP ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को भेजा कानूनी नोटिस, बजरंग दल को बदनाम करने का लगाया आरोप, मांगा 100 करोड़ का हर्जाना

तस्वीर खींचने के बहाने ड्राइवर ने महिला का किया रेप
पुलिस ने जानकारी दी कि महिला अपने दोस्तों के साथ हैदराबाद घूमने आई थी। जब वो एयरपोर्ट जा रही थी, तभी ड्राइवर ने उन्हें शहर दिखाने की पेशकश की। इसके बाद वो महिला और उसके दोस्तों को लेकर यात्रा पर निकल गया। कुछ देर चलने के बाद ड्राइवर ने बाकी लोगों से उतर जाने को कहा। ड्राइवर ने कहा कि वो महिला की तस्वीर निकालना चाहता है, इसके लिए वो उसे आगे ले जाएगा। महिला को थोड़ी दूर ले जाने के बाद ड्राइवर ने उसके साथ रेप किया। वहीं, ड्राइवर ने महिला को धमकाया।

ये भी पढ़ें :  जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद को सात दिन की अंतरिम जमानत मिली

कर्नाटक में इजरायली महिलाओं का किया गया था गैंगरेप
हाल ही में कर्नाटक में 27 साल की इजरायली पर्यटक समेत दो महिलाओं के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था। ये घटना तब हुई जब वे टेक हब बेंगलुरु से करीब 350 किलोमीटर दूर कोप्पल में रात करीब 11:30 बजे नहर के शांत किनारे टहल रही थी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment