नक्सलियों के खिलाफ सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है. टीएस सिंह देव ने रामनवमी के अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम ने रावण के साथ जो किया, वैसा ही अब सरकार नक्सलियों के साथ कर रही है.

ये भी पढ़ें :  बीएचईएल को छत्तीसगढ़ में थर्मल पावर प्लांट के लिए मिला 11,800 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट

उन्होंने आगे कहा कि श्रीराम ने रावण को पहले शांति संदेश भेजा था, कि शांति का रास्ता अपनाओ. मुख्य धारा से जुडो. लेकिन रावण ने राम की बात नही सुनी. रावण को शांति प्रस्ताव भेजने के बाद भी जब बात नहीं बनी, तो श्रीराम ने रावण के वध के लिए शस्त्र उठाया. यही अब नक्सलियों के खिलाफ भी हो रहा है.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ

पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कहा कि सरकार ने पहले नक्सलियों के साथ शान्ति से वार्ता करने का प्रयास किया, मुख्यधारा से जोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन नक्सली नहीं माने. ऐसे में अब नक्सलियों को हथियार का जवाब हथियार से देना पड़ रहा है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment