सूरजपुर। सूरजपुर जिले के ओड़गी ब्लाक के कालामांजन में बाघ ने हमला कर एक ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिले में ओड़गी ब्लाक के ग्राम कालामांजन में बाघ के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है, जबकि दो लोग बुरी तरह जख्मी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है,घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। कुदरगढ़ के नजदीक हुई इस घटना से ईलाके में दहशत की स्थिति बन गई है।
ओड़गी बीईओ ने सभी संकुल प्राचार्य व जन शिक्षकों को निर्देश जारी कर कहा है कि संवेदनशील क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों को आने से मना करें। बीईओ ने आदेश में कहा है कि बाघ के लिए वन विभाग रेस्क्यू कर रहा है। जैसे ही बाघ का रेस्क्यू हो जायेगा, ये आदेश समाप्त हो जायेगा।
वहीं कलेक्टर इफ्फत आरा ने बताया कि संवदेनशील क्षेत्र के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश दिया गया है। वन विभाग की टीम लगी हुई है। बाघ को ट्रेस किया जा रहा है। तब तक ऐहितियात के तौर पर प्रशासन को निर्देश दिया गया है। संवेदनशील क्षेत्र के स्कूलों और आंगनबाड़ी को बंद करने का निर्देश दिया है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com