Exclusive ब्रेकिंग : RERA का अध्यक्ष कौन होगा? इसका निर्णय करने सोमवार को होगी महत्वपूर्ण बैठक…अध्यक्ष बनने अधिकारियों ने दिखाई जमकर दिलचस्पी

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 7 अप्रेल 2023

 

 

छत्तीसगढ़ में रेरा के अध्यक्ष पद को लेकर सेवानिवृत्त आईएएस, आईएफएस समेत अनेक अधिकारी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ऐसे में आए हुए आवेदनों को लेकर सोमवार को मंत्रालय में बड़ी और महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन होगा।

 

इस बैठक में परफॉर्मेंस के आधार पर रेरा का अगला अध्यक्ष कौन होगा? इस नाम पर सहमति बन सकती है। सूत्र बता रहे हैं कि अध्यक्ष पद को लेकर 13 अधिकारियों ने आवेदन किए हैं, जिनका CR लगातार जांच किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  15 दिन में दूसरी घटना, दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदेभारत एक्सप्रेस में फिर पथराव

 

रेरा अध्यक्ष का पद इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि रियल एस्टेट सेक्टर में विवादों की सुनवाई रेरा के माध्यम से होती है। इसमें अध्यक्ष सर्वोपरि होते हैं। सदस्य सुनवाई में सहयोगी की भूमिका निभाते हैं।

 

 

रेरा अध्यक्ष पद पर पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड की नियुक्ति के बाद कई बड़े मामले सुलझाए गए। इनमें कई विवादस्पद मामले भी थे। विशेषज्ञों का कहना है कि रियल एस्टेट सेक्टर में ग्राहकों और निवेशकों के लिए रेरा सशक्त माध्यम बन चुका है। रेरा के आने के बाद लोगों का विश्वास बढ़ा है। साथ ही रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता आई है।

ये भी पढ़ें :  रायपुर लखनऊ गरीबरथ एक्सप्रेस व रायगढ गोंदिया रायगढ जनशताब्दी एक्सप्रेस में पार्सल बुकिंग की सुविधा

 

गौरतलब है कि पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद अध्यक्ष पद से विवेक ढांड व सदस्य सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अब नई नियुक्ति होनी है। इसके लिए सारा जोर लगाया जा रहा है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment