Breaking
15 Nov 2026, Sun

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 28 अप्रैल, 2023

प्रदेश के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अब प्रदेश के पांच जिलों में 5 नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। केंद्रीय कैबिनेट ने प्रदेश के पांच जिलों में पांच नए नर्सिंग कॉलेज खोलने की अनुमति दे दी है। इन नर्सिंग कॉलेज को खोलने में लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत लगेगी।

 

ये भी पढ़ें :  रायपुर : मुख्यमंत्री से लुंड्रा विधानसभा के क्षेत्रवासियों ने की सौजन्य मुलाकात

नर्सिंग कॉलेज के लिए 1570 करोड़ रुपए का प्रावधान

बता दें कि, देश में कुल 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोलने की अनुमति दी गई है। जिसमें से छत्तीसगढ़ में पांच नए कॉलेज खोलने के लिए अनुमति को स्वीकार किया गया है। देशभर में ये सभी मंजूर किये गए कॉलेज दो साल के अंदर खोले जाने के आदेश दिए गए हैं। सभी कॉलेज को खोलने के लिए लगभग 1570 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है वहीँ छत्तीसगढ़ में पांच जिलों को नर्सिंग कॉलेज को खोलने में लगभग 50 करोड़ रुपए की लागत लगेगी।

ये भी पढ़ें :  35 वर्षों का इंतजार हुआ खत्म : सपेरा बस्ती में साकार हो रहा पक्के घरों का सपना

 

157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज

केंद्र की सरकार देश में 157 नए सरकारी नर्सिंग कॉलेज खोलने जा रही है। इसकी मंजूरी केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में दी गई। जिन जिलों में मेडिकल कॉलेज पहले से मौजूद हैं, वहीं ये नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। इसके अलावा कैबिनेट ने चिकित्सा उपकरण क्षेत्र के लिए मेडिकल डिवाइस पॉलिसी 2023 को भी मंजूरी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि देश में चिकित्सा उपकरणों की डिमांड बढ़ी है। इसलिए इस नई पॉलिसी से इस सेक्टर को काफी फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-रायपुर की सेंट्रल जेल में पहुंचे जीतू पटवारी, विधायक देवेंद्र को षड्यंत्रपूर्वक किया गिरफ्तार

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *