गुजरात में पुलिस ने एक मौलाना का ‘पाकिस्तानी लिंक’ सामने आने के बाद मदरसे पर चला दिया बुलडोजर

अहमदाबाद
गुजरात में पुलिस ने एक मौलाना का 'पाकिस्तानी लिंक' सामने आने के बाद उसकी ओर से संचालित किए जा रहे मदरसे को बुलडोजर से मिट्टी में मिला दिया है। मौलाना मोहम्मद फजल अब्दुल अजीज शेख की ओर से चलाया जा रहा था। मौलाना के फोन में पाकिस्तानी कनेक्शन वाले कई वॉट्सऐप ग्रुप मिलने के बाद पुलिस ने यह ऐक्शन लिया है।

ये भी पढ़ें :  सरकारी छुट्टी की खुशखबरी! 17 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, जानें कारण

अमरेली के डीएसपी पीआर राठौर ने कहा कि एसडीएम की जांच में पाया गया कि मदरसे के पास दस्तावेज नहीं हैं। संचालक यह बताने में असफल रहे कि यह मदरसे की जमीन उनकी है और निर्माण कानूनी तरीके से किया गया है। मौके पर भारी सुरक्षाबल को तैनात किया गया था। हालांकि, पुलिस को किसी तरह के विरोध का सामना नहीं करना पड़ा।

ये भी पढ़ें :  धामी सरकार का नया रिकॉर्ड: राज्य गठन के बाद पहली बार सालाना आंकड़ा 6 करोड़ के पार

पहलगाम आतंकी हमले के बाद गुजरात पुलिस ने अमरेली से संदिग्ध मौलाना को हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान उसका पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया था। उसके फोन में 7 संदिग्ध पाकिस्तानी और अफगानिस्तानी वॉट्सऐप ग्रुप पाए गए थे। पुलिस मौलाना से पूछताछ करके यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह पाकिस्तान में किन लोगों के संपर्क में था और उसका मकसद क्या था। धारी पुलिस स्टेशन में मौलाना के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मौलाना मूल रूप से अहमदाबाद का रहने वाला है और अमरेली में मदरसा चला रहा था।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment