यूपी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, शादी के 18 साल बाद पति ने बीवी को प्रेमी के हाथों सौंपा

लखीमपुर खीरी
यूपी के लखीमपुर खीरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शख्स ने बीवी के प्रेम प्रसंग से तंग आकर खुद उसका हाथ पंचायत के सामने प्रेमी के हाथों में दे दिया। रिश्ते में प्रेमी युवक का चचेरा भाई है। यही नहीं पंचायत में ही दोनों की शादी का ऐलान भी कर दिया।

ये मामला निघासन इलाके के एक गांव का है। झारखंड के खरबनी की रहने वाली एक महिला की शादी इलाके के एक गांव के युवक के साथ 18 साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। इनमें बड़ी बेटी करीब 17 साल की है। महिला का थोड़ी दूर रहने वाले अपने पति के ताऊ के बेटे से प्रेम प्रसंग चलने लगा। हालांकि वह भी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे नाबालिग हैं। कुछ दिन पहले उसे पत्नी के प्रेम-प्रसंग की जानकारी हुई। कई बार समझाने के बावजूद पत्नी ने उसकी बात नहीं मानी। इससे परेशान होकर युवक ने पंचायत बुलाई लेकिन दोनों ने उसकी बात भी नहीं मानी। पति ने बताया कि पिछले सोमवार को बेटी की शादी करने के बाद उसकी पत्नी ने काफी हंगामा मचाया। इसी वजह से उसने कड़ा फैसला लिया।

ये भी पढ़ें :  ब्रज की परम्परा और आस्था का सम्मान करते हुए होगा ब्रजमंडल का समग्र विकास: मुख्यमंत्री

युवक ने पंचायत बुलाकर अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी व अपने ताऊ के बेटे को पकड़ा दिया और शादी कर साथ रहने को कहा। उधर, महिला का कहना है कि उसका पति शादी के बाद से उस पर शक करता है और पीटता है। वहीं,प्रेमी का कहना है कि पंचायत में चचेरे भाई ने अपनी पत्नी का हाथ उसके हाथ में सौंप दिया तो इसलिए वह उसे लेकर अपने घर आ गया। हालांकि मैं इसे साथ नहीं रख सकूंगा क्योंकि मेरी पत्नी नाराज होकर बच्चों को लेकर मायके चली गई है। वहीं, इस संबंध में कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि इस मामले में मेरे पास कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  ‘ओडीओसी से वैश्विक फूड मैप पर स्थापित होगी यूपी की पाक कला की विरासत: मुख्यमंत्री

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment