Breaking
23 Nov 2026, Mon

Cyclone Biparjoy : इन राज्यों में तबाही मचा सकता है चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’, IMD ने दी है चेतावनी

 

 

नेशनल डेस्क, न्यूज राइटर, 09 जून, 2023

देश के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ का खतरा मंडरा रहा है और मौसम विभाग के अनुसार अगले 32 घंटों में बिपरजॉय और भी भयानक रूप ले सकता है। इस तूफान का असर कई राज्यों गोवा, महाराष्ट्र के साथ ही कराची में देखने को मिल सकता है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और तेज बारिश होने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि बिपरजॉय खतरनाक रूप ले सकता है।

अगले पांच दिनों में इन राज्यों मे दिखेगा असर
मौसम विज्ञान कार्यालय डायरेक्टर, अहमदाबाद ने बताया है कि अगले 5 दिनों में गुजरात के कई जगहों में बारिश हो सकती है। कल से दक्षिणी गुजरात के कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। मछुआरों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। हवा की गति 35-45 किमी प्रति घंटा रहेगी। 11 जून के बाद से हवा की गति में वृद्धि होगी। तटों के लिए चेतावनी जारी की गई है। चक्रवात पोरबंदर से अभी 830 किमी दूर है।

ये भी पढ़ें :  चांदी में बड़ी गिरावट: हाई से ₹1.90 लाख सस्ती हुई 1 किलो सिल्वर

 

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

चक्रवात बिपरजोय पर डॉ मृत्युंजय महापात्र, महानिदेशक, IMD ने कहा है कि 10 जून के आसपास हवा के 150-165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। यह चक्रवात गुजरात के पास सबसे नजदीक आएगा, यह 13-14 जून को लगभग 400 किमी की दूरी पर गुजरात तट से अरब सागर पर केंद्रित होगा। मछुआरो को नदी में न जाने की चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़ें :  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने निर्माण की जा रही सुरंग का किया इन्स्पेक्शन

आईएमडी के अनुसार, 9 जून को खतरनाक चक्रवाती तूफान सुबह साढ़े पांच बजे गोवा से 820 किमी पश्चिम में और मुंबई से 840 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में, पोरबंदर से 850 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में और कराची से 1140 किमी दक्षिण में अरब सागर के ऊपर स्थित था। आईएमडी का कहना है कि इस साल अरब सागर में आए पहले चक्रवात से राज्य के तटीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें :  ट्रंप ने की भारत की चुनावी प्रणाली की तारीफ, विदेश मंत्रालय बोला- इसकी मजबूती वैश्विक स्तर पर स्थापित

स्काईमेट के मुताबिक, हल्के-हल्के तूफान समुद्र के ऊपर लगातार कमजोर होगा और समुद्र तट तक पहुंचने पर अपनी ताकत कम कर सकता है। ये तूफान पाकिस्तान या ईरान तट की ओर जाएगा या हो सकता है कि ये ओमान और होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर बढ़ेगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *