RBI नेदिया 2000 रुपए के नोट को लेकर आया नया अपडेट

नई दिल्ली

 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा दो साल पहले ₹2000 के नोट को प्रचलन से हटाने के ऐलान के बावजूद अब भी करीब ₹6,181 करोड़ मूल्य के ऐसे नोट बाजार में मौजूद हैं। जारी आंकड़ों के अनुसार, इन नोटों की कानूनी वैधता अब भी बनी हुई है।
₹3.56 लाख करोड़ से घटकर ₹6,181 करोड़

RBI ने 19 मई 2023 को ₹2000 के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा की थी। उस दिन तक इन नोटों का कुल प्रचलन ₹3.56 लाख करोड़ था लेकिन 31 मई 2025 तक यह घटकर केवल ₹6,181 करोड़ रह गया यानी 98.26% नोट वापस जमा हो चुके हैं।
अब कहां जमा कर सकते हैं ₹2000 के नोट?

ये भी पढ़ें :  क्या फटने वाला है AI बबल? RBI ने AI स्टॉक्स को लेकर जारी की बड़ी चेतावनी

    7 अक्टूबर 2023 तक ये नोट सभी बैंकों में जमा किए जा सकते थे।
    अब केवल RBI के 19 क्षेत्रीय निर्गम कार्यालयों में ही इन्हें जमा या बदला जा सकता है।
    लोग ₹2000 के नोट को भारतीय डाक सेवा के जरिए किसी भी आरबीआई कार्यालय भेजकर अपने बैंक खाते में जमा करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  BREAKING : माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या, पुलिस फोर्स के सामने मारी गई गोली, मेडिकल जांच के समय ले जाने समय अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

कितने नोट अभी भी चलन में हैं?

RBI के अनुमान के अनुसार लगभग 3 करोड़ नोट अभी भी प्रचलन में हैं, जिनकी कुल कीमत ₹6,181 करोड़ के करीब है। यदि आपके पास भी ₹2000 का नोट है, तो इसे जल्द से जल्द RBI के पास जमा करवा दें या डाक के माध्यम से भेज दें।
अब भी वैध हैं ये नोट

ये भी पढ़ें :  अगले साल की शुरुआत में होगी क्वाड बैठक, पीएम मोदी करेंगे मेजबानी

गौरतलब है कि ₹2000 के नोट को कानूनी मुद्रा का दर्जा अब भी प्राप्त है यानी इन्हें लेन-देन में प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन सुविधा और वैधता की दृष्टि से RBI ने इन्हें जितना जल्दी संभव हो, बैंकिंग चैनल में लाने की सलाह दी है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment