रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कार्यकाल पूर्ण होने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे महासम्पर्क अभियान के तहत केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री शाह अपने इस प्रवास में केंद्र सरकार की उपलब्धियाँ जनता के साथ साझा करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया केंद्रीय गृह मंत्री शाह आज दोपहर छत्तीसगढ़ पहुँचेंगे। रायपुर विमानतल में कुछ देर रुकने के बाद शाह हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए रवाना होंगे। गृह मंत्री शाह दोपहर लगभग 1 बजे भिलाई के जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे। इसके बाद वे भिलाई की पंडवानी गायिका एवं पद्मश्री उषा बारले से मुलाकात करने उनके घर सेक्टर-1 जाएंगे।
तदोपरांत केंद्रीय गृह मंत्री दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम आएंगे जहाँ वे एक महती जनसभा में उन लाभार्थियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, शाह 50 मिनट इस सभा में मौजूद रहेंगे। आमसभा के पश्चात केंद्रीय मंत्री शाह मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com