अब एक बार फिर पाकिस्तान की खुली पोल, इस बार प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मुंह दिखाने लायक नहीं बचे

नई दिल्ली
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान के कई एयरबेस को निशाना बनाते हुए बड़ा नुकसान पहुंचाया। इससे झल्लाया पाकिस्तान अपनी जनता को खुश करने के लिए झूठे दावे करने लगा। उसने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के आदमपुर एयरबेस पर हमला किया और वहां खड़े सुखोई विमान को भी नुकसान पहुंचाया। हालांकि, भारत ने पहले दिन से ही स्पष्ट रूप से इससे इनकार किया और खुद पीएम मोदी भारतीय सेना के जवानों से मिलने के लिए आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जिससे पता चला कि एयरबेस को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। अब एक बार फिर से पाकिस्तान की पोल खुल गई है और इस बार तो वह और उसके प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ मुंह दिखाने लायक नहीं बचे हैं।

ये भी पढ़ें :  आनंद महिंद्रा ने कहा- ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की कुंजी 'काम की गुणवत्ता' है न कि 'काम की मात्रा'

दरअसल, जियो पॉलिटिकल एक्सपर्ट डेमियन साइमन ने एक्स पर तस्वीरों के साथ पाक के दावे का 'फैक्ट चेक' किया है। उन्होंने लिखा, ‘’रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि पाकिस्तान ने पंजाब के आदमपुर एयरबेस पर हमला किया और सुखोई Su-30 MKI विमान को नुकसान पहुंचाया, लेकिन पाकिस्तान ने संघर्ष से दो महीने पहले मार्च 2025 में ली गई एक सैटेलाइट तस्वीर शेयर की है, जिसमें मिग-29 का रखरखाव चल रहा था और इंजन टेस्ट पैड के पास दिखाई देने वाली काली कालिख आम बात है। यह कोई संघर्ष में हुआ नुकसान नहीं है।'' इस तरह डेमियन ने भी साफ कर दिया है कि भारत के आदमपुर एयरबेस बिल्कुल सही सलामत है और पाकिस्तान का दावा गलत है।

ये भी पढ़ें :  चीन में बने इस एयर डिफेंस को भारतीय वायु सेना ने स्ट्राइक के दौरान जाम और बाइपास कर दिया था, चीन भी हैरान

भारत से तनाव के दौरान, पाकिस्तान ने दावा किया था कि चीन निर्मित जेएफ-17 लड़ाकू विमान से दागी गई उसकी मिसाइलों ने आदमपुर में रूस निर्मित एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम को नष्ट कर दिया। हालांकि, सच्चाई इससे बिल्कुल उलट थी। पाकिस्तान ने जम्मू से गुजरात तक अपने खास दोस्त तुर्की के ड्रोन के जरिए हमला किया था, लेकिन सबको हवा में ही विफल कर दिया गया था। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के कई अहम एयरबेस को निशाना बनाया और वहां खड़े जासूसी विमान AWACS समेत अन्य महत्वपूर्ण चीजों को तबाह कर दिया।

ये भी पढ़ें :  ममता बनर्जी को बड़ा राजनीतिक झटका: चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के बाद 13 मई को पीएम मोदी आदमपुर एयरबेस गए थे और जवानों से मुलाकात की थी। इस दौरान, सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं तस्वीरों में फाइटर जेट और रूस से खरीदा गया एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 पूरी तरह से सही दिखाई दे रहे थे। देखा जा सकता था कि आदमपुर एयरबेस और भारत के लड़ाकू विमान व एयर डिफेंस सिस्टम को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। इस तरह पाक का यह दावा भी गलत निकला।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment