Breaking
24 Nov 2026, Tue

 

 

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 27 जून, 2023

 

बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मरमा में एक अत्यंत गरीब आदिवासी मंगरू राम का सड़क दुर्घटना में पैर टूट गया है इलाज के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है। रोजी रोटी बंद हो चुकी है आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं यहां तक कि शरीर ढकने के लिए कपड़े भी नहीं है।

 

दरअसल, मरमा गांव का ही रहने वाला ठेकेदार रामचंद्र मंगरू राम को मजदूरी काम कराने के लिए दुसरे राज्य लेकर जा रहा था तभी त्रिशूली पांगन नदी के नजदीक सड़क दुर्घटना में मंगरू राम का पैर टूट गया। इसके बाद ठेकेदार ने मामूली इलाज कराकर उसे घर पहुंचा दिया अब 19 महीने बीतने के बाद भी वह ठेकेदार मंगरू की सूध लेने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें :  रायपुर में आज गणेश विसर्जन झांकी : 800 जवानों की रहेगी तैनाती, डीजे - पटाखों पर सख्ती, सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी

 

इलाज कराने प्रशासन से गुहार

मंगरू राम अपना इलाज कराने के लिए प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मेहीलाल आयाम को क्षेत्र भ्रमण के दौरान इस पूरे मामले की जानकारी मिली जिसके बाद जिला पंचायत सीईओ SDM सहित जनपद पंचायत सीईओ को पत्र लिखकर अनुदान राशि दिलाने एवं बेहतर इलाज कराने के लिए मांग की गई है।

ये भी पढ़ें :  वसुधैव कुटुम्बकं और देशभक्ति का पाठ पढ़ाती है हमारी सनातन परम्परा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

 

रोजी रोटी बंद, गुजारा करना अति मुश्किल

पछले 19 महीने से टूटा हुआ है जिसके कारण वह कहीं काम करने नहीं जा पा रहे हैं। गुजारा करने के लिए पहले मजदूरी करते थे लेकिन पैर के चलते आना जाना बंद हो गया है, रोजी रोटी भी ठप्प पड़ चुकी है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं जीवन का गुजारा करना भी बहुत मुश्किल हो गया है। रोजी रोटी बंद होने से गरीबी इस कदर हावी हो गई की शरीर ढकने के लिए कपड़े भी नहीं है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *