गुजरात में माता-पिता केक खरीदने बाहर चले गए, जब वे वापस लौटे तो दंग रह गए, बेटे को पर्दे की रॉड से लटका हुआ पाया

सूरत 
गुजरात के सूरत से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 16 साल के लड़के ने अपने ही बर्थडे वाले दिन आत्महत्या कर ली। उसके माता-पिता शाम की पार्टी के लिए केक लेने गए थे। इसी दौरान नाबालिग ने खुद को फांसी लगा ली। लड़के की पहचान कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले आशुतोष प्रधान के तौर पर हुई है। वह अपने माता-पिता और बहन के साथ भेस्तान के विजयलक्ष्मी नगर इलाके में रहता था।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgath Vidhansabha Winter Session BREAKING : तीसरे दिन ही शीतकालीन सत्र का समापन, अनिश्चित काल के लिए सत्र स्थगित....

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह से उसे रिश्तेदारों और दोस्तों के शुभकामनाओं के मैसेज आ रहे थे। शामल को उसके माता-पिता केक खरीदने बाहर चले गए। जब वे वापस लौटे तो दंग रह गए। उन्होंने अपने बेटे को आशुतोष घर में पर्दे की रॉड से लटका हुआ पाया। पति-पत्नी की चीखें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। डिंडोली पुलिस आशुतोष को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें :  अमृतसर गोल्डन टेंपल में युवती ने किया सुसाइड, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने स्वर्ण मंदिर में हुई इस घटना का संज्ञान लिया

आशुतोष के पिता मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं और एक स्थानीय फैक्ट्री में काम करते हैं। उनकी बहन नर्स हैं। जब आशुतोष ने फांसी लगाई उस समय उनकी बहन काम पर थी। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हमने एक्सिडेंटल डेथ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा, हम इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या किसी परिवारवाले ने उसे डांटा था या उसने क्या कोई ऐसा गिफ्ट मांगा था जिसे परिवारवाले देने में असमर्थ थे।

ये भी पढ़ें :  नेहरू पर BJP का बड़ा हमला: ‘समझौतों में चीन को दिया बफर जोन, इतिहास पर नई सियासत

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment