Breaking
23 Nov 2026, Mon

Balrampur : जिला मुख्यालय में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित कर महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों के बारे में दी गई कानूनी जानकारी 

 

 

सतीश शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 27 जुलाई, 2023

बलरामपुर। हमारे समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन इसका दुसरा पहलू भी है जिसमें महिलाओं के प्रति यौन उत्पीडन और हिंसा की घटनाएं भी लगातार सामने आती हैं. जिला मुख्यालय में आज एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया. इस कार्यशाला में कार्य स्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीडन दहेज प्रताड़ना, टोनही प्रताड़ना इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं स्कूली छात्राएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं.

 

ये भी पढ़ें :  डिप्टी सीएम विजय शर्मा के निर्देश पर कबीरधाम जिले में जलस्त्रोतों का क्लोरिनेशन और स्वच्छता अभियान शुरू

महिलाएं का समाज में जागरूक होना जरूरी

पोक्सो न्यायालय के विशेष न्यायाधीश आशीष पाठक ने वर्तमान समाज में महिलाओं की जागरूकता और अधिकारों की बात करते हुए कहा कि महिलाएं जागरूक रहेंगी तो समाज में अपने अधिकारों के लिए अपना पक्ष मुखरता से रख सकेंगी. संविधान में महिलाओं के लिए अनेकों कानून हैं उन सभी चीजों की जानकारी लेकर अपने साथ समाज की सभी महिलाओं को साथ लेकर चलेंगी.

 

लिंगभेद को मिटाना है जरूरी

महिलाएं अपने घर परिवार और समाज की प्रगति में योगदान देती हैं आज समाज के सभी क्षेत्रों में महिलाएं आगे बढ़ चुकी है लेकिन लिंगभेद किया जाता है लिंगभेद को मिटाकर समाज में महिलाओं और पुरुषों को समान रूप से अवसर प्रदान करना जरूरी है. दहेज प्रथा जैसी कूरीतियों को समाज से खत्म करना जरूरी है जिससे हमारे समाज में लिंगभेद को जड़ से समाप्त किया जा सके.

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : प्रदेश का पहला एथेनॉल प्लांट कोण्डागांव के कोकोड़ी में ले रहा आकार

समाज में महिलाओं की अहम भूमिका : श्रुति दुबे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

महिलाओं और बच्चों के लैंगिक शोषण के संबंध में कानूनों सहित पोक्सो एक्ट के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई साथ ही महिलाओं से संबोधित अपराधों पर रोकथाम के लिए इस जागरूकता कार्यक्रम के जरिए सभी को मिलकर प्रयास किया जाना चाहिए. समाज में सोशल मीडिया की अहम भूमिका है लेकिन सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी से करना चाहिए ताकि हमारे आज के जेनरेशन के बच्चे इस तरह के अपराधों से बच सकें.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *