विमल साहू ने ठोंकी ताल..दावेदारी के लिए भरा फॉर्म..बोले विमल-‘परिवार सबसे आखिरी प्राथमिकता है..पहले देश, राज्य और क्षेत्र की जनता..’

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, बलौदाबाज़ार/ रायपुर

 

छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी द्वारा विधानसभा के दावेदारों को ब्लॉक स्तर पर फॉर्म भरवाकर अपनी दावेदारी पेश करने को कहा गया है।

 

इसी कड़ी में कसडोल विधानसभा से जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष एवम जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विमल साहू ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लवन के अध्यक्ष गुरुदयाल यादव, पलारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील कुर्रे, कसडोल ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामप्रसाद वर्मा को अपना दावेदारी फॉर्म सौंपा है।

 

सूत्र बताते हैं कि कसडोल विधानसभा में जमीनी स्तर पर विमल साहू की गहरी पैठ है। सभी पार्टी के लोगों के साथ भी उनका आत्मीय संबंध है, हमेशा चाहे किसी भी पार्टी के लोग या आम जन मानस हो उनके पास जाने वालो को कभी निराश होकर नई लौटना पड़ता। हमेशा सब के सुख दुख में जितना हो सके सहयोग जरूर करते है। मिलनसार, स्वच्छ छवि, विवादों से कोसो दूर रहने वाले ,सबको साथ लेकर चलने की कला के कारण सभी पार्टी के लोग उनको पसंद करते है। गांव,ब्लाक कांग्रेस,जिला कांग्रेस,प्रदेश कांग्रेस और अखिल भारतीय कांग्रेस में सभी बड़े नेताओं और कारकर्ताओ से सीधा जुड़ाव है।

ये भी पढ़ें :  कोरबा के पावर प्लांट में हादसा : मिट्टी धंसने से एक मजदूर की हुई मौत

 

 

न्यूज राइटर से बात करते हुए विमल साहू ने कहा कि अपने कसडोल विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा अपने अंतिम सांस तक मुझे करनी है, अगर मुझे पार्टी एक बार उम्मीदवार बनाकर क्षेत्र की जनता की सेवा करने का मौका दे तो मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से उसमे खरा उतर कर पार्टी को कसडोल विधानसभा सीट से भारी मतों से विजय दिलाकर पार्टी की जीत समर्पित करूंगा। मुझे मौका मिलता है तो सर्व समाज को लेकर चलूंगा और विधायक बस विमल साहू नहीं, कसडोल विद्यानसभा के प्रत्येक व्यक्ति अपने आप में विधायक मैं बना हूं, ऐसा अहसास करेंगे।

ये भी पढ़ें :  माशिमं ने बढ़ाई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा फीस, 5 साल बाद 460 से बढ़कर 800 रुपए हुई

 

 

उन्होंने कहा कि कसडोल से इस बार एक नहीं बल्कि 4 लाख मतदाता सबके सब विधायक बनेंगे। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने जो कोरोना महामारी जैसे विकट आपदा में भी ऐतिहासिक काम किया है जिसके कारण सभी लोग एक बार फिर कांग्रेस की सरकार लाना चाहते है।मैंने क्षेत्र की जनता के लिए हर समय कार्य किया है और सभी के दुःख और सुख में भी शामिल हुआ हूं । उन्होने आगे कहा कि क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद हमेशा मुझे मिलते आया है आज जो भी हूं जनता और कार्यकर्त्ता की वजह से हूं।

ये भी पढ़ें :  जून 2024 में 242 पदों के लिए हुई CGPSC की लिखित परीक्षा, 703 अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार 18 से 28 नवंबर तक होंगे

 

 

 

उन्होने कहा कि कसडोल विधानसभा की देव तुल्य जनता ,कार्यकर्त्ता साथी गण, वरिष्ट कांग्रेसी गण सभी लोगो को मैं मेरे परिवार के सदस्य की तरह मानता हूं। कसडोल का नाम पूरे देश में रोशन करना और सबको साथ लेकर चलना ही मेरा मकसद है।

 

उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन की प्राथमिकता तय कर दी है जब तक जीवन रहेगा लोगों के लिए जीऊंगा। देश प्रथम, छत्तीसगढ़ दूसरा, जनता तीसरा, पार्टी चौथा और आखरी में मेरा परिवार।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment