Breaking
28 Nov 2026, Sat

देखें Video : PCC चीफ़ दीपक बोले-‘BJP बाहर के नेताओं को यहां इनकमिंग कर रही है..CM ने कहा-‘हम भी अन्य राज्य गए थे प्रचार करने, ये सामान्य बात है..’

न्यूज डेस्क, न्यूज राइटर, रायपुर,

 

 

छत्तीसगढ़ में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न राज्यों के विधायक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रशिक्षण लेते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही विधायक अब विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर के अपने अनुभव के हिसाब से वोटर्स को लुभाने का काम करेंगे। जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी अपने विधायकों को अन्य राज्यों से बुलाकर के ट्रेनिंग देकर उनका उपयोग विधानसभा चुनाव जीतने में करने में लगी है। वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस के नेताओं का अलग-अलग बयान आया है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-बीएसएनएल की निविदा में दिनेश इंजीनियरिंग ने लगाया फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र, चिप्स ने दिए FIR के निर्देश

 

 

बाहरी राज्यों से आए विधायकों को प्रशिक्षण दिए जाने और विधानसभा सीटों में भेजे जाने के मामले को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा को अब अपने स्थानीय नेताओं पर भरोसा नहीं है, इसीलिए भाजपा अपने अन्य राज्यों के विधायकों को छत्तीसगढ़ बुला रही है, यानी यह इनकमिंग नेता है। उन्होंने कहा कि इसका कोई फायदा भाजपा को नहीं होने वाला है।

ये भी पढ़ें :  दीपक बैज का आरोप: Epstien Files में PM मोदी का नाम, केंद्र सरकार की चुप्पी पर उठे सवाल

 

कांग्रेस के बड़े नेताओं का अलग-अलग बयान आया सामने

 

 

 

 

वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह सामान्य प्रक्रिया है। हम भी हिमाचल प्रदेश, असम समेत के राज्यों में जाकर अपनी पार्टी का प्रचार करते नजर आए हैं। ऐसे में संभावना है कि दोनों बड़े नेताओं के बयान सामने आने से सियासी सरगर्मी बढ़ सकती है। विपक्ष इस मामले को लेकर के सवाल खड़ा कर सकता है।

ये भी पढ़ें :  भारतीय मुस्लिम नेता की पहल से यमन में उम्मीद की किरण: निमिषा प्रिया को मिल सकती है राहत

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *