Breaking
24 Nov 2026, Tue

G-20 Summit : शिखर सम्मेलन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और जापानी पीएम फुमियो किशिदा

 

नेशनल डेस्क, न्यूज राइटर, नई दिल्ली, 08 सितंबर, 2023

राजधानी दिल्ली 9 और 10 सितंबर को होने वाली G20 समिट के लिए पूरी तरह तैयार है। दिल्ली के प्रगति मैदान इलाके में G-20 शिखर सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है। G20 मेंबर्स के मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। सबसे पहले इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जियो मेलोनी भारत पहुंची इसके बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ यहां आए। एअरपोर्ट पर उनका स्वागत केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने किया। वहीं, जॉर्जिया मेलोनी को रिसीव करने कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे पहुंचे थे। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा भी अपनी पत्नी के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं।

 

इस शिखर सम्मलेन में 19 देशों और यूरोपियन यूनियन के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके अलावा, 9 और देशों को शिखर सम्मलेन में गेस्ट के तौर पर बुलाया गया है। जी20 सम्मलेन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी विश्व के 15 नेताओं से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इनमें से 3 द्विपक्षीय वार्ता पीएम आवास पर होंगी। PM मोदी आज अमरीका, बांग्लादेश और मॉरिशस से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इस सम्मलेन में भाग लेने अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शाम 6:55 बजे अपने विमान एयरफोर्स वन से दिल्ली पहुंचे हैं। जब इसे लेकर यूरोपियन काउंसिल के अध्यक्ष चार्ल्स माइकल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि यह जी20 दो दिन में ही दुनिया की सारी समस्याओं को सुलझा लेगा…लेकिन मुझे लगता है कि इस दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे, बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

हर्षवर्धन श्रृंग्ला ने कहा कि भारत को जी20 की अध्यक्षता 1 दिसंबर 2022 को मिली थी और यह 30 नवंबर 2023 तक भारत के पास रहेगी। इस दौरान हमने 220 से ज्यादा जी20 की बैठकें आयोजित की हैं, जो देश के 60 विभिन्न शहरों में आयोजित हुईं। हमने हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के कम से कम एक शहर में जी20 की बैठक आयोजित की गई। यह कॉ-ऑपरेटिव संघवाद का बेहतरीन उदाहरण है।

 

रात्रिभोज में दिखेगी भारतीयता की झलक
जी20 के मुख्य समन्वयक हर्षवर्धन श्रृंग्ला ने 9 सितंबर को राष्ट्रपति द्वारा दिए जा रहे रात्रिभोज के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रात्रिभोज के दौरान बैकग्राउंड में जो संगीत बजेगा, भारत के सभी हिस्सों का प्रतिनिधित्व करेगा। साथ ही इसमें संगीत की परंपरा का भी ध्यान रखा जाएगा, फिर चाहे वो हिंदुस्तानी हो, कर्नाटक संगीत हो या फिर लोकगीत, भजन। 77 संगीतकारों द्वारा संगीत के हर पहलू का ध्यान रखा जाएगा। साथ ही कई दुर्लभ वाद्ययंत्र भी प्रदर्शित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें :  नीति आयोग की 8वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आज, सीएम बघेल भी होंगे शामिल

पीएम ने ब्लॉग में G20 के बारे में क्या लिखा

“वसुधैव कुटुम्बकम – हमारी भारतीय संस्कृति के इन दो शब्दों में एक गहरा दार्शनिक विचार समाहित है। इसका अर्थ है, ‘पूरी दुनिया एक परिवार है’। यह एक ऐसा सर्वव्यापी दृष्टिकोण है जो हमें एक सार्वभौमिक परिवार के रूप में प्रगति करने के लिए प्रोत्साहित करता है। एक ऐसा परिवार जिसमें सीमा, भाषा और विचारधारा का कोई बंधन ना हो। जी-20 की भारत की अध्यक्षता के दौरान, यह विचार मानव-केंद्रित प्रगति के आह्वान के रूप में प्रकट हुआ है। हम One Earth के रूप में, मानव जीवन को बेहतर बनाने के लिए एक साथ आ रहे हैं। हम One Family के रूप में विकास के लिए एक-दूसरे के सहयोगी बन रहे हैं और One Future के लिए हम एक साझा उज्जवल भविष्य की ओर एक साथ आगे बढ़ रहे हैं। कोरोना वैश्विक महामारी के बाद की विश्व व्यवस्था इससे पहले की दुनिया से बहुत अलग है। कई अन्य बातों के अलावा, तीन महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं। पहला, इस बात का एहसास बढ़ रहा है कि दुनिया के जीडीपी-केंद्रित दृष्टिकोण से हटकर मानव-केंद्रित दृष्टिकोण की ओर बढ़ने की आवश्यकता है। दूसरा, दुनिया ग्लोबल सप्लाई चेन में सुदृढ़ता और विश्वसनीयता के महत्व को पहचान रही है। तीसरा, वैश्विक संस्थानों में सुधार के माध्यम से बहुपक्षवाद को बढ़ावा देने का सामूहिक आह्वान सामने है।जी-20 की हमारी अध्यक्षता ने इन बदलावों में उत्प्रेरक की भूमिका निभाई है।”

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *