Breaking
19 Nov 2026, Thu

CG के मरदा गाँव में सड़ी स्थिति में मिलीं 30 से ज़्यादा गाय, गायों की दर्दनाक मृत्यु की आयी हृदय विदारक तस्वीरें सामने

खगेश जायसवाल, न्यूज़ राइटर, लवन/ बलौदाबाज़ार, 2 अगस्त 2024

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाज़ार ज़िले के लवन से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। बलौदाबाजार के मरदा गाँव में रखे अस्थायी कांजी हाउस में 30 गाय की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार एक ही कमरे मे 30 गायों को ठूस ठूस कर रखा गया था, साथ ही चारा पानी का भी कोई व्यवस्था नहीं थी। घटना के बाद लवन तहसीलदार मौके पर मौजूद हैं, साथ ही गौवंशों के शवों का पंचनामा किया जा रहा है

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ को ‘प्रकृति परीक्षण अभियान’ में राष्ट्रीय सम्मान: मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

सूत्र बताते हैं कि ये विषय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संज्ञान में आया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना के प्रति दुःख व्यक्त करते हुए मामले की जाँच की बात कही है। साथ ही सूत्र बता रहे हैं कि इस मामले में न सिर्फ़ कमेटी का गठन किया जाएगा, बल्कि दोषियों पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  सीएम साय और स्पीकर डॉ. सिंह ने दिखाई हरी झंडी, तीर्थयात्रा के लिए रवाना किये भाजपा कार्यकर्ता

https://x.com/yogeshmishrak/status/1819260604059931130?s=46

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *