Breaking
20 Nov 2026, Fri

जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी, 4 मजदूर मलबे में दबे

जयपुर

जयपुर में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। शहर के पन्नी गरान मोहल्ले में निर्माणाधीन मल्टी स्टोरी बिल्डिंग की दीवार अचानक गिर गई। हादसे के वक्त बेसमेंट में काम कर रहे चार मजदूर मलबे के नीचे दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस, सिविल डिफेंस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। अब तक एक मजदूर को बाहर निकालकर एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि बाकी मजदूरों को निकालने का काम जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब 2:30 बजे जोरदार आवाज के साथ दीवार और छत का हिस्सा ढह गया। कुछ ही सेकंड में पूरा इलाका धूल से भर गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुभाष चौक थाना पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। पुलिस ने लोगों को पीछे हटाकर रेस्क्यू टीम को काम करने के लिए जगह दिलाई।

ये भी पढ़ें :  बागपत में हादसा, भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर वॉच टावर गिरा , 25 श्रद्धालु घायल, 7 की मौत

सुभाष चौक थाना प्रभारी किशन कुमार यादव ने बताया कि हादसा पन्नी गरान मोहल्ले में हुआ है। यहां तीन मंजिला बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। बेसमेंट के ऊपर एक छत डाली गई थी, जिसे दो हिस्सों में बांटने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान छत और दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे नीचे काम कर रहे चार मजदूर मलबे में दब गए।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-डूंगरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल, 'जनसहभागिता से पेयजल के पारंपरिक स्रोतों का जरूरी है संरक्षण'

माणक चौक थाना प्रभारी राकेश ख्यालिया ने बताया कि मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए सिविल डिफेंस और SDRF टीम को बुलाया गया। अब तक एक मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घायल मजदूर को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य मजदूरों को निकालने का प्रयास लगातार जारी है।

हादसे की खबर मिलते ही सिविल डिफेंस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी और अन्य रेस्क्यू उपकरणों की मदद से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बेसमेंट का हिस्सा काफी गहरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण हो गया है। मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए पूरी सावधानी बरती जा रही है ताकि और कोई हिस्सा न गिरे।

ये भी पढ़ें :  बेमेतरा में रईसजादे की कार का कहर: पांच को रौंदा, तीन की मौके पर मौत

एसीपी (माणक चौक) प्रियांश कविया ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, निर्माण के दौरान दीवार पर अत्यधिक लोड पड़ने से वह गिर गई। फिलहाल मौके पर पुलिस, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *