बाइक पर आए अपहरणकर्ताओं ने दिनदहाड़े 6 महीने के मासूम का किया अपहरण

दंतेवाड़ा

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक 6 महीने के मासूम का अपहरण कर लिया गया। यह घटना पोंदुम गांव में घटी, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। वहीं घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें :  बिना राशन कार्ड भी मिलेगा गैस सिलेंडर! प्रवासी, मजदूर और छात्रों को बड़ी राहत

दरअसल, यह घटना पोंदुम गांव की है। जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर एक 6 महीने के मासूम बच्चे का अपहरण किया गया। अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले दो अपहरणकर्ता बाइक पर आए और मासूम को घर से उठाकर ले गए। दोनों आरोपियों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया है।

ये भी पढ़ें :  CG शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट की रोक, दिव्यांग अभ्यर्थियों के आरक्षण में कमी पर उठे सवाल

घटना के समय मासूम और उसके परिवार वाले घर के बाहर थे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके में जांच पड़ताल शुरू की है और मासूम की तलाश के लिए टीमों को तैनात किया है। सुराग जुटाने के लिए पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मासूम के अपहरण की घटना ने पूरे गांव के लोगों में दहशत है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment