Breaking
14 Nov 2026, Sat

दुल्हन बनेंगी ‘तारक मेहता’ की बबीता जी, विदेश में बसाएंगी घर? मुनमुन दत्ता ने किया खुलासा

मुंबई 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैन्स का फेवरेट शो है. इस शो ने कई चेहरों को लोकप्रिय बनाया है. इनमें से एक मुनमुन दत्ता भी हैं. मुनमुन शो में बबीता जी का किरदार निभाकर घर-घर लोकप्रिय हो गई हैं. मुनमुन पर्सनल और प्रोफेशनल को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. पर बहुत कम होता है, जब उन्होंने किसी अफवाह पर रिएक्ट किया हो. पहली बार मुनमुन ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई सारी बातें शेयर की हैं. 

कब शादी करेंगी मुनमुन?
मुनमुन दत्ता ने रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में प्यार, शादी और ब्रेकअप को लेकर अनकही बातें बताईं. मुनमुन से पूछा गया कि आपको शादी करनी है? इस पर उन्होंने कहा कि मुझे प्यार से प्यार है. पर अभी तक मैं इसे लेकर क्लियर नहीं हूं कि मुझे शादी करनी है या नहीं. अगर मेरी किस्मत में लिखी होगी, तो शादी हो जाएगी. मैं वो लड़की नहीं हूं, जो शादी के पीछे भागे. 

ये भी पढ़ें :  सनी देओल की नई फिल्म ‘सूर्या’ का टीजर रिलीज, मेडिकल सिस्टम के खिलाफ गरजते दिखे एक्टर

मुनमुन कहती हैं कि मेरा बचपन से कभी ऐस सपना नहीं रहा कि मेरा पति ऐसा होना चाहिए. या फिर मेरी शादी ऐसी होनी चाहिए. उनसे पूछा गया कि आपको कैसे लड़के पसंद हैं. वो कहती हैं कि लड़का गुड लुकिंग हो. होशियार हो. उसके पास पैसा होना. कम्युनिकेशन स्किल्स होने चाहिए. मैं वो लड़की नहीं हूं जो झूठ बोले. मुझे लड़के में ये सारी चीजें चाहिए. 

ये भी पढ़ें :  सोमवार 28 जुलाई 2025 बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत

मुनमुन कहती हैं कि आज कल मुझे कोरियन एक्टर्स पर बहुत क्रश हो रहा है. मुझे वो पसंद आ रहे हैं. 

विदेशी लड़के संग बसाएंगी घर
एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वो किसी फॉरेनर (विदेशी) से शादी करेंगी. इस पर उन्होंने कहा कि हां. मेरी उनके साथ अच्छी बॉन्डिंग होती है. क्योंकि हिंदुस्तानी पुरुषों थोड़े अलग होते हैं. फॉरेनर के साथ सबसे अच्छी बात ये होती है कि वो पैदा कहीं होते हैं और रहते कहीं और हैं. इससे उनकी सोच पर बहुत असर पड़ता है. क्योंकि ट्रैवल से आपकी सोच बदलती है. वो महिलाओं के साथ बहुल सलीके से पेश से आते हैं. 

ये भी पढ़ें :  11 फरवरी 2025, मंगलवार: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मुझे लगता है कि बहुत सारी भारतीय महिलाएं मेरी बात से सहमत होगीं. मैं ये नहीं कह रही कि हिंदुस्तानी पुरुष गलत होते हैं या अच्छे नहीं होते हैं. कई हिंदुस्तानी लड़के मेरे अच्छे दोस्त हैं. वो बहुत अच्छे हैं, महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं. लेकिन हर कोई ऐसा नहीं होता है. 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *