अलवर में बन रहा पहला फोरलेन ओवरब्रिज, नीचे बना अंडरपास देगा ट्रैफिक जाम से राहत

अलवर.

राजस्थान के अलवर जिले में मेवात नगर डबल फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का स्वरूप दिखने लगा है। यहां पिलर्स के निर्माण के बाद कास्टिंग का काम शुरू हो गया है। यह अलवर शहर का पहला फोरलेन पुल होगा, जिसके नीचे अंडरपास भी बनाया जा रहा है, जिससे छोटे वाहनों को सहूलियत मिलेगी। इसके निर्माण पर 62 लाख की लागत आएगी।

ये भी पढ़ें :  श्रीगंगानगर: डीएम डॉ. मंजू और MLA बिहाणी के बीच तीखी बहस, शिष्टाचार पर उठे सवाल

2 साल से चल रहा ओवरब्रिज का काम
बता दें कि अलवर शहर में हसन खां मेवात नगर डबल फाटक पर पिछले दो साल से ओवरब्रिज बनने का काम चल रहा है। पुल बनाने के काम पीडब्ल्यूडी की देखरेख में हो रहा है। माना जा रहा है कि इस वर्ष शहरवासियों का ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-करौली में सांप ने फिर एक महिला को डसा, एक माह में सात ज्यादा लोग हुए शिकार

लाखों लोगों को मिलेगी राहत
इस फाटक से हर दिन 15 हजार से ज्यादा वाहन निकलते हैं। भिवाड़ी मार्ग से शहर आने वाले वाहन चालकों के साथ—साथ फाटक के नजदीकी क्षेत्रों के लोग भी यहीं से निकलते है। यहां से हर दिन 30 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं। ऐसे में यहां अक्सर जाम के हालात बन जाते हैं। लेकिन, फोरलेन ओवरब्रिज बनने के बाद लाखों लोगों को राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें :  21 साल की नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में भारत को कर रही रिप्रेजेंट

फोरलेन ओवरब्रिज के नीचे अंडरपास भी बनेगा
फोरलेन ओवरब्रिज के नीचे से अंडरपास भी बनेगा। अलवर का यह पहला पुल होगा, जिसके नीचे अंडरपास भी होगा। छोटे वाहनों के लिए अंडरपास की सुविधा होगी और बड़े वाहनों के लिए पुल रहेगा।

Share

Leave a Comment