Breaking
11 Nov 2026, Wed

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में पटरी से उतरे मालगाड़ी के चार डिब्बे, कोयला लेने जाते समय बीच जंगल में घटना

रायगढ़.

कोतरलिया से कोयला लेने घरघोड़ा तिलाईपाली जा रही एक मालगाड़ी के चार डिब्बे टारपाली के पास पटरी से उतर गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा रेलवे के अधिकारियों की टीम भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य में जुटी हुई है। मौके पर मौजूद एक युवक ने बताया कि यह घटना सुबह 8 से 9 बजे के आसपास की है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-रायगढ़ में लोन के बहाने ग्रामीणों से लाखों रुपये ठगे, SBI का फर्जी बैंक कर्मी गिरफ्तार

जिस समय यह घटना हुई उस समय मालगाड़ी खाली थी और इससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मौके पर मौजूद एनटीपीसी के एक कर्मचारी ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलते ही वे मौके पर पहुंचकर बोगियों को पटरी पर लाने के काम में जुटे हुए हैं। मालगाड़ी के तीन डिब्बों को पटरी पर वापस लाया जा चुका है। एक अन्य डिब्बे को पटरी पर लाने का काम चल रहा है, जो कि एक घंटे तक पूरा कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-रायगढ़ में तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, बाइक सवार सब्जी विक्रेता की मौत और साथी घायल

एनटीपीसी में होता है कोयला परिवहन
बताया जा रहा है कि पुसौर ब्लॉक के ग्राम में संचालित एनटीपीसी लारा में कोयला परिवहन के लिये इस रेलवे लाइन का उपयोग किया जाता है। आज मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर जाने के कारण एनटीपीसी को काफी नुकसान होने की बात कही जा रही है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *