सोना-चांदी फिर चमके! चांदी 2.45 लाख के पार, गोल्ड की कीमतों में भी जोरदार उछाल

 नई दिल्ली

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज फिर 22 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार रुपये के पार पहुंच गई है. जबकि चांदी की कीमत भी बढ़ोतरी के साथ 2 लाख 45 हजार रुपये किलो के पार है। 

ibjarates.com पर 09 जून 2026 की सुबह जारी किए गए रेट के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 51 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। 

इस साल सोने-चांदी की कीमत में तेजी रही है। सोना 2026 में अब तक 19 हजार रुपए और चांदी 15 हजार रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.53 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें :  कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर के ठिकानों पर ED ने छापेमारी की, डिप्टी CM बोले- हां, दिया था वेडिंग गिफ्ट

वहीं, चांदी 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.45 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

ये भी पढ़ें :  अब नहीं होंगे घोस्ट मतदाता, वोटर सूची में सुधार के लिए डेथ सर्टिफिकेट का डेटा लेगा चुनाव आयोग

2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें।

Gold-Silver Prices Today: सोना-चांदी की कीमत

  शुद्धता सोमवार, 08 जून सुबह का रेट सोमवार, 8 जून शाम का रेट मंगलवार, 9 जून सुबह का रेट कितने रुपये महंगा 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     150768 151489 152584  1095 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      150164 150882 151973  1091 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      138103 138764 139767  1003 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      113076 113617 114438  821 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      88199 88621 89262  641 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      241160 244300 245607  1307 रुपये महंगी
ये भी पढ़ें :  विश्व न्यायाधीश सम्मेलन में CM योगी बोले: न्याय हो नागरिकों की सुरक्षा, स्वावलंबन और उन्नति का आधार

चांदी का रेट क्या है?

999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत आज (मंगलवार) सुबह बढ़कर 245607 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है. जो बीते कारोबारी दिन शाम के समय 244300 रुपये प्रति किलो थी. ऐसे में चांदी के भाव में 1300 से अधिक का उछाल दर्ज किया गया है. 

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट जारी होते हैं. यह रेट्स सर्वमान्य हैं. हालांकि, इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment