ज़िंदगी के हर अहम मोड़ पर डिओर हमेशा साथ रहा है : सोनम कपूर

मुंबई,

 बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि ज़िंदगी के हर अहम मोड़ पर डिओर हमेशा उनके साथ रहा है। प्रतिष्ठित फ्रांसीसी लक्ज़री ब्रांड डिओर ने सोनम कपूर को अपने एम्बेसडर के रूप में घोषित किया, जिससे वह इस ब्रांड की पहली दक्षिण एशियाई वैश्विक एम्बेसडर बन गईं। इस घोषणा के बाद से ही सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की 2010 में प्रदर्शित फिल्म आयशा की तस्वीरों की भरमार है, जिसमें वह डिओर के हैंडबैग के साथ शॉपिंग करती नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें :  दर्द, भय और उसके इलाज को शानदार अंदाज में पेश करती हैं एड्स पर बनी ये फिल्में

फिल्म आयशा के समय से डिओर के साथ अपनी लंबी साझेदारी के बारे में बात करते हुए सोनम कपूर ने कहा, डिओर और मैं हमेशा से साथ आने के लिए बने थे, और मुझे लगता है कि आयशा हमारी साझेदारी की शुरुआत के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ था। मैंने जब फैशन को गंभीरता से देखना शुरू किया, तभी से मैं डिओर की बड़ी प्रशंसक रही हूं। आयशा में मैंने और रिया ने इस ब्रांड के लिए अपने प्यार, उसके फिलॉसफी और फैशन पर उसके प्रभाव को श्रद्धांजलि देने की कोशिश की, और मेरा किरदार डिओर में सिर से पांव तक सजा हुआ है। मेरी ज़िंदगी के हर अहम मोड़ पर डिओर हमेशा मेरे साथ रहा है। इसीलिए, मेरे लिए डिओर के पहले दक्षिण एशियाई वैश्विक एम्बेसडर बनने का यह सफर सचमुच एक पूरे चक्र की तरह है। ब्रांड का हिस्सा बनकर, इसके इतिहास और दृष्टिकोण के प्रति मेरा आदर डिओर समझता है और मैं इस सम्मान के लिए आभारी हूं।

ये भी पढ़ें :  8 अक्टूबर को गुरु बदलेंगे नक्षत्र, मिथुन-धनु समेत इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment