जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में ड्यूटी पर तैनात सेना के जवान की दुर्घटनावश गोली लगने से मौत

श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में शनिवार को रोड ओपनिंग की ड्यूटी पर तैनात सेना के एक जवान की दुर्घटनावश गोली लगने से मौत हो गई। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया, “श्रीनगर शहर के रावलपोरा हाईवे इलाके में रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) के हिस्से के रूप में तैनात एक सेना के जवान की दुर्घटनावश गोली चलने से मौत हो गई। इस घटना की सभी संभावित पहलुओं की जांच के लिए आदेश दिए गए हैं।”

ये भी पढ़ें :  मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू अगले सप्ताह भारत दौरा करेंगे, नरम पड़े तेवर

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटनावश गोली चलने का मामला था, जिससे सैनिक की मौत हुई। काजीगुंड-श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर सेना के काफिलों की सुरक्षित आवाजाही को सुनिश्चित करने के लिए सुबह की पहली किरण के साथ आरओपी को तैनात किया जाता है। सेना के काफिले इस राजमार्ग पर दोनों तरफ से हर दिन कम से कम दो बार गुजरते हैं।

ये भी पढ़ें :  किश्तवाड़ में एनकाउंटर: सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के शीर्ष कमांडर को किया ढेर

आतंकवादियों को दूर रखने और किसी भी दुर्घटना को अंजाम देने से रोकने के लिए रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) इलेक्ट्रॉनिक निगरानी उपकरण और स्निफर डॉग्स के साथ सड़कों की सुरक्षा करती है, ताकि काफिले सुरक्षित रूप से गुजर सकें।

आतंकवादियों ने सेना, सुरक्षाबलों और पुलिस के काफिलों को नुकसान पहुंचाने के लिए रिमोट-नियंत्रित इम्प्रोवाइज्ड विस्फोटक उपकरणों (आईईडी), ग्रेनेड और ऑटोमेटिक हथियारों से गोलीबारी का इस्तेमाल किया है।

ये भी पढ़ें :  जम्मू-कश्मीर : सुरक्षाबलों ने दाचीगाम जंगल में एक आतंकी को किया ढेर, मुठभेड़ जारी

इसके अतिरिक्त, राजमार्गों (हाईवे) और सड़कों पर चलने वाले वीआईपी काफिले भी आतंकवादियों के निशाने पर होते हैं। वीआईपी मार्ग को सुरक्षित करने के लिए सीएपीएफ से तैयार आरओपी का इस्तेमाल किया जाता है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment