स्पीकर हरविंद्र कल्याण की ओर से विधायकों के लिए एक ट्रेनिंग कैंप का भी आयोजन किया गया

चंडीगढ़
हरियाणा विधानसभा का अध्यक्ष बनने के बाद से ही हरविंद्र कल्याण विधायकी कार्यों को पहले से अधिक प्रभावी बनाने के साथ ही नए चुनकर आए सदस्यों को ट्रेनिंग देने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले स्पीकर हरविंद्र कल्याण की ओर से विधायकों के लिए एक ट्रेनिंग कैंप का भी आयोजन किया गया था, जिसकी सभी विधायकों की ओर से प्रशंसा की गई थी। अब इसी कड़ी में स्पीकर हरविंद्र कल्याण को विधायी कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विधानसभा के सदस्यों के लिए देश की सबसे बड़ी पंचायत यानि लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला से गुरमंत्र देने की योजना तैयार की है।

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण के सलाहकार राम नारायण यादव ने बताया कि वैसे तो हाउस के अधिकांश सदस्य अनुभवी है, लेकिन कईं सदस्य पहली बार चुनकर विधानसभा पहुंचे है। इसलिए विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की ओर से कर्मचारियों और विधायकों को ट्रेनिंग देने के लिए योजना तैयार की है। उन्होंने बताया कि विधायकों को ट्रेनिंग देने से लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा है, जिसमें उनसे 15 से 31 जनवरी के बीच का समय देने की मांग की है, जिससे वह चंडीगढ़ में आकर हरियाणा विधानसभा के सदस्यों को ट्रेनिंग दे सके।

ये भी पढ़ें :  हार्दिक पंड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका को गिफ्ट की मर्सिडीज कार, जानें इसकी कीमत

कार्यक्रम स्थल के चयन की तैयारी शुरू
यादव ने बताया कि विधायकों को ट्रेनिंग दिलाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आगमन पर होने वाली व्यवस्था को लेकर हरविंद्र कल्याण ने कार्यक्रम के लिए चंडीगढ़ सेक्टर-26 के महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेट का दौरा किया। इस दौरान कल्याण ने इंस्टीच्यूट के महानिदेशक अनिरुद्ध तिवारी के साथ मीटिंग भी की। दोनों के बीच इस दौरान कई मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें :  पीएम मोदी से मिले Eknath Shinde, मिडिल ईस्ट युद्ध समेत अहम मुद्दों पर चर्चा

90 में से 40 नए सदस्य
90 सदस्यों वाली हरियाणा की विधानसभा में इस बार 40 नए सदस्य चुनकर आए हैं। इनमें बीजेपी के 23 और कांग्रेस के भी 13 सदस्य शामिल हैं। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष की ओर से उनके लिए किया जाने वाला ट्रेनिंग कार्यक्रम काफी कारगर हो सकता है।

संसदीय समीतियों को प्रभावी बनाने का प्रयास
राम नारायण यादव ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद हरविंद्र कल्याण ने सबसे पहले विधानसभा की कमेटियों का गठन किया। इस दौरान उन्होंने व्यक्तिगत रूप से रुचि देते हुए सभी समितियों के अध्यक्षों के साथ मीटिंग कर उन्हें कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से चर्चा की थी। अब संसदीय समितियों को प्रभावी बनाने के लिए उन्होंने मुख्य लेखाकार शैलेंद्र विक्रम सिंह के साथ मीटिंग की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने उनके साथ ऑडिट पर विस्तार से चर्चा करने के अलावा पीएसीपीयू कमेटियों की वर्किंग के बारे में चर्चा की। यादव  ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष की सोच है कि संसदीय कमेटियों के कार्य को पहले से अधिक प्रभावी बनाया जाए।

ये भी पढ़ें :  अमेरिका-ईरान में बन सकती है नई डील! ट्रंप के यू-टर्न से बदला समीकरण, पूर्व राजनयिक का बड़ा दावा

जम्मू-कश्मीर के छात्रों ने की मुलाकात
अपनी आधुनिकता को लेकर प्रसिद्ध हरियाणा विधानसभा के बारे में जानने के लिए जम्मू-कश्मीरके मीडिया के कुछ छात्रों ने भी विधानसभा का दौरा किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने उनके साथ मुलाकात कर विस्तार से चर्चा की और उन्हें विधानसभा की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment