Breaking
19 Nov 2026, Thu

शातिर चोरों ने थाने के बगल में स्थित मुख्य डाकघर से की लाखों की चोरी

धमतरी

शहर में फिर चोरी की वारदात सामने आई है। शातिर चोरों ने थाने के बगल में स्थित मुख्य डाकघर से लाखों की चोरी की है। घटना की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। वहीं नजदीक ही लोक सेवा केंद्र में सेंधमारी की खबर है।

ये भी पढ़ें :  बस्तर पहुंचे CM योगी, मुख्यमंत्री साय ने किया गर्मजोशी से स्वागत

जानकारी के मुताबिक, मुख्य डाकघर में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। मुख्य डाक घर की दूरी कोतवाली थाना से महज 50 मीटर है, ऐसे में पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं। चोरों ने गैस कटर से काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी के सबूत को छिपाने के लिए शातिर चोर सीसीटीवी के हार्डडिस्क को भी अपने साथ ले गए।

ये भी पढ़ें :  किसानों के हित में बड़े फैसले- कम धान बेचने पर भी मिलेगी 13,839 रुपए प्रति एकड़ आदान सहायता, गन्ने की कीमत 425 रुपए प्रति क्विंटल

थाना प्रभारी राजेश मराई ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली थी, मामले की जांच जारी है। डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *