उर्फी जावेद साड़ी में आईं नजर, जान्हवी कपूर की हो रही उनसे तुलना

मुंबई 

उर्फी जावेद इस वक्त अपने बदले हुए अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। उर्फी एक लेटेस्ट इवेंट में साड़ी में नजर आईं, जो उनके आम लुक के काफी अलग दिखा। उर्फी जावेद का ये लुक 'भूल भुलैया 3' की मंजुलिका वाले लुक की याद दिला रही थी। हालांकि, इसी इवेंट में जान्हवी कपूर भी पहुंची थीं और उनका अंदाज देखकर लोग उर्फी को याद करने लगे।

उर्फी जावेद अपने लुक और अलग अंदाज को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। उर्फी जावेद अक्सर अलग-अलग स्टाइल वाले और क्रिएटिव कपड़ों में दिखती हैं। इस बार उर्फी सिंपल ब्लू साड़ी में दिखीं।

ये भी पढ़ें :  '40 के पार पत्नी की उम्र, तो दूसरी शादी कर सकता है मर्द', पाकिस्तान एक्ट्रेस ने दिया विवादास्पद बयान, भड़की आवाम

लोग बोले- जिस तरह से उन्होंने अपने बॉडी पार्ट्स कवर किया है वो अच्छी बात है
हालांकि, कैमरे के सामने उर्फी जब पोज़ देने आईं तो वह साड़ी से खुद को कवर करती दिखीं और उनका ये अंदाज लोगों को अच्छा लगा। एक यूजर ने कहा- ये साड़ी में अच्छी दिख रही हैं और जिस तरह से उन्होंने अपने बॉडी पार्ट्स कवर किया है वो अच्छी बात है।

'ये पहले ही कपड़े ठीक करने वाली थीं लेकिन नहीं किया'
हालांकि, एक और ने कहा- ये पहले ही कपड़े ठीक करने वाली थीं लेकिन नहीं किया, इन्होंने कैमरे के सामने आकर किया है, ये सब पब्लिसिटी स्टंट ही है।

ये भी पढ़ें :  गोविंदा का छलका दर्द, बोले- ‘आपका नसीब चुराने के लिए लोग आपकी स्त्री चुरा लेते हैं’

ब्रेस्ट इम्प्लांट को लेकर अपने शो में डॉक्टर से की थी बात
हाल ही में उर्फी के वेब शो 'फॉलो कर लो यार' में वो ब्रेस्ट इम्प्लांट को लेकर डॉक्टर से बातें करती दिखी थीं। सीरीज में जावेद डॉक्टर से बातचीत करते हुए नजर आईं और डॉक्टर उनको प्रोसीजर समझते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'इसके लिए हम ब्रेस्ट के नीचे की साइड में कट लगा देते हैं जिससे कि कल को अगर आप अपने पार्टनर के साथ में रहते हो तो इसका पता नहीं चलता। टांके लगाकर इसको बंद कर दिया जाता है और साल भर के बाद में इसके निशान भी गायब हो जाते हैं।' हालांकि डॉक्टर ने चेतावनी भी थी और कहा था- अगर दिक्क़त हुई तो काटना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें :  हॉलीवुड एक्टर टायरेस गिब्सन को किया गिरफ्तार

जान्हवी कपूर की तुलना उर्फी से कर रहे लोग
वहीं एक वीडियो में जान्हवी कपूर दिख रही हैं, जो उसी इवेंट का है जिसमें उर्फी पहुंची थीं। अब जान्हवी के ग्लैमरस अंदाज को देखकर लोगों ने कहा है- आज ये उर्फी की याद दिला रही हैं और उर्फी आज जान्हवी कपूर बनकर घूम रही हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment