उपचुनाव में भाजपा की जीत के सदमे से अभी नहीं उबर पाई कांग्रेस : महरिया

जयपुर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के भाजपा नेताओं को लेकर दिए बयानों पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत के सदमे से अभी उबर नहीं पाई है, इसलिए उसके नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। श्री महरिया ने अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने श्री डोटासरा के बयान की निंदा करते हुए कहा कि संविधान के पावन पर्व के अवसर पर श्री डोटासरा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अन्य नेताओं पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करके सारी हदें पार कर दी है।

ये भी पढ़ें :  तेजस्वी यादव महागठबंधन में राजद के प्रभुत्व को लेकर आश्वस्त, पने तौर-तरीकों से कांग्रेस ने भी कुछ ऐसा ही संकेत दिया

उन्होंने कहा कि श्री डोटासरा को संविधान की बात करने से पहले यह सोचना चाहिए कि देश में आपातकाल किसने लगाई। पूरा देश जानता है कि कांग्रेस ने हमेशा परिवारवाद की राजनीति की है। श्री महरिया ने कहा कि श्री राठौड़ भाजपा के वरिष्ठ और अनुभवी नेता होने के साथ ही संसद सदस्य तथा पूर्व विधायक भी हैं। उनके बारे में व्यक्तिगत टिप्पणी करना बहुत ही अशोभनीय है।

ये भी पढ़ें :  केरल जीत पर राहुल गांधी ने UDF को दी बधाई, भाजपा नेता का कांग्रेस पर तीखा वार

उन्होंने कहा कि उपचुनावों के दौरान बड़ी-बड़ी बातें करने वाली कांग्रेस पार्टी और श्री डोटासरा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा श्री राठौड़ के नेतृत्व में उपचुनावों में भाजपा को मिली शानदार जीत के सदमें से अब तक उबरे नहीं है। इसलिए हल्की मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इस तरह के हल्के बयानों को सहन नहीं करेगा और करारा जवाब दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  'पार्टी से गद्दारी मां से धोखा देने जैसी', ममता बनर्जी ने बागी नेताओं को दी कड़ी चेतावनी

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment