राजस्थान-सूचना एवं जनसंपर्क की अतिरिक्त निदेशक अलका सक्सेना सेवानिवृत्त, आयुक्त ने बताया अभूतपूर्व योगदान

जयपुर।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की अतिरिक्त निदेशक अलका सक्सेना को उनकी सेवानिवृत्ति होने पर शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त श्री सुनील शर्मा ने जनसंपर्क के क्षेत्र में श्रीमती सक्सेना के योगदान और उनकी कार्यशैली को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि श्रीमती सक्सेना उर्जावान एवं लोकप्रिय अधिकारी रही हैं।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-सहकार से समृद्धि अभियान का हुआ राज्य स्तरीय समारोह, 35 लाख किसानों को फसली ऋण देने का लक्ष्य: मुख्यमंत्री भजनलाल

अलका सक्सेना ने अपने संबोधन में कहा कि विभाग में बिताए गए उनके कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और स्नेह के लिए वे सभी की आभारी हैं। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने श्रीमती सक्सेना के साथ अपने अनुभव साझा किए। उल्लेखनीय है कि श्रीमती अलका सक्सेना ने अपने सेवा काल में विभाग के विभिन्न महत्वपूर्ण अभियानों और जनसंपर्क गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित किया। उनके नेतृत्व में विभाग ने जनसंपर्क एवं संचार के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की। प्रारंभ में विभाग के आयुक्त श्री सुनील शर्मा ने श्रीमती सक्सेना को बुके एवं मोमन्टो देकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-नगरीय निकाय उपचुनाव का 9 जनवरी को मतदान, आदर्श आचार संहिता का पालन व अवकाश घोषित करेंगे कलेक्टर

राज्य महिला आयोग हनुमानगढ़ में करेगा जनसुनवाई
जयपुर। राजस्थान राज्य महिला आयोग 7 फरवरी को हनुमानगढ़ जिले में जन सुनवाई का आयोजन करेगा। इसमें जिले की महिलाओं की समस्याओं को सुना जाएगा तथा उनके निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment